प्राचीन श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, अरेल घाट, में चला सफाई अभियान– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

उत्तर प्रदेश

प्राचीन श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, अरेल घाट, में चला सफाई अभियान– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में आज दिनांक- 13.08.2023 को अरैल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अधिकारी राजेश सिंह राठौर के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने आम जनमानस से मंदिरों एवं गंगा तटों पर स्वच्छता रखने हेतु अपील की।

          संस्थाधयक्ष  संतोष तिवारी ने कहा कि हम अकेले कब तक स्वच्छता अभियान करते रहेंगे आम जनमानस को भी जागरूक होना पड़ेगा, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर एवं धार्मिक स्थानो पर स्वच्छता बनी रहे।

कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, महेश प्रसाद केसरवानी,सुनील कुशवाहा, शुभेंदु घोष,ऋषि दीक्षित,डां एस.बी.यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा,आत्म प्रकाश यादव, राकेश मिश्रा, प्रवीण तिवारी,धीरज राजवानी,दीपक सिंह,सौरभ यादव, उज्जवल यादव, गौरव यादव, आर्यन यादव,शनि यादव, कुंवर अलख प्रताप सिंह, कार्तिकेय तिवारी,तुलसी तिवारी, अनन्या चौरसिया,डां प्रमोद पाण्डेय* आदि उपस्थित रहे।