बुलंदशहर।।बस्ती।।पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को बुलंदशहर और बस्ती में उपद्रवियों ने मतपेटी लूट ली। जमकर बवाल भी काटा गया। इस दौरान पुलिस कुछ नहीं कर सकी। बुलंदशहर में गांव फरीदा बांगर में एक बूथ पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। जंगल तोड़कर अंदर घुसे उपद्रवियों ने मतपेटी लूटकर मतपत्र बिखेर दिए और उन्हें जलाने का प्रयास किया। बूथ के अंदर जमकर तोड़ फोड़ की। मतदान कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत आला अधिकारी मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं। डीएम रविन्द्र कुमार ने मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की बात कही है।
मतदान के अंत समय पर ब्लॉक ऊंचागांव के गांव फरीदा बांगर में कुछ लोगों ने फ़र्ज़ी मतदान का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और उपद्रवियों का समूह उत्पात मचाने लगा। मतदान केन्द्र का जंगला तोड़कर उपद्रवी बूथ का अंदर घुस गये। मतदान कर्मियों से अभद्रता करते हुए उपद्रवियों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाकर मत पेटी को लूट लिया। और उसके अन्दर से मतपत्र निकालकर बाहर फेंक दिये। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने बूथ के अंदर जमकर तोड़-फोड़ भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बूथ ओर फ़र्ज़ी मतदान किया जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार उपद्रवियों ने मौके पर आगजनी का भी प्रयास किया। मतपेटी लूटे जाने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। तुरन्त घटनास्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर, एसडीएम स्याना सुभाष सिंह, सीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने बूथ की घेराबंदी कर चारों ओर सुरक्षा लगी दी। और अंदर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
बस्ती में बूथ में घुसकर मतपेटिका लूट ले गए प्रधान प्रत्याशी समर्थक
बस्ती जनपद के विकास खंड बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा में बने बूथ पर गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अराजक तत्वों ने कब्जा किया और दो मतपेटिका को लूट ले गए। बड़ी संख्या में घुसे अराजक तत्वों ने एक मतपेटिका को लेकर दूर लेकर भाग गए। बताया जाता है कि इसे एक तालाब में फेंक दिया। दूसरी मतपेटिका को बूथ के सामने फेंक दिया, जिससे मतपत्र बिखर गए। मौके पर सुरक्षाकर्मी नहीं दिखाई दिया। देर शाम थानाध्यक्ष कलवारी शेषनाथ उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी बहादुरपुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मतपेटिका को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही जाएगी।
Manavadhikar Media
Report
Mohammad Ahmad (District Reporter)