भारत हस्तशिल्प महोत्सव में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रमुख समाचार

लखनऊ- प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट जो पिछले 20 सालों से ज्यादा समय से नई प्रतिभाओं को गायन, नृत्य, साहित्य, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में हमेशा से प्रोत्साहित एवं प्रोत्साहन का कार्य कर रही है। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वाधान में काशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में आज युवा एवं अनुभवी कवियों का अद्भुत तालमेल देखने को मिला। श्री सच्चिदानंद संस्कृति वैदिक एवं जन कल्याण संस्था द्वारा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा कवि सम्मेलन मैं भाग लेकर उपस्थित दर्शकों को पूरे समय बांध रखा। सर्वप्रथम गिरिजा श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव जो आकाशवाणी और दूरदर्शन की कलाकार हैं सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को आरंभ किया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि विद्यावती तृतीया वार्ड के पार्षद कमलेश सिंह रहे। जिन कवियों ने कविता पाठ किया उन्होंने मुख्य रूप से डॉक्टर हरिप्रकाश हरि, सच्चिदानंद तिवारी, साधना मिश्रा रहीं। कविता पाठ का संचालन सत्येंद्र सोनी ने किया।आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ को पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, अंजली कनौजिया, आलोक सिंह, नितिन मौर्य, नीरज सिंह, महक और रौनक सोनकर जैसे उभरते कलाकारों द्वारा आदियोगी, जय हो, वंदे मातरम् गीतों को बहुत ही रोचक और देश भक्ति से ओतप्रोत होकर उपस्थित दर्शकों को भक्ति एवम राष्ट्र भक्ति में सराबोर करके खूब तालियां बटोरी। संस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में राघव डांस स्टूडियो द्वारा गणेश वंदना, किड्स परफॉर्मेंस, इंटरमीडिएट किड्स परफॉर्मेंस, फीमेल फोक/ बॉलीवुड परफॉर्मेंस एवम सीनियर ग्रुप का परफॉर्मेंस देखने को मिला। वंदे मातरम् को प्रस्तुति वैष्णवी, आराध्या, वेदिका, अमिता द्वारा, इंडिया वाले गाने की प्रस्तुति जय, अभय, विराज एवम अर्णमिका द्वारा, तेरी मिट्टी गाने की प्रस्तुति शिव, विवान, ऋषि, सार्थक और चंदन द्वारा दी गई। इन सबने खूब तालियां बटोरी। राघव डांस स्टूडियो की सभी प्रस्तुतियां के निर्देशक राघव छेत्री रहे, एवम इंस्ट्रक्टर शिवा सोनी और रोज़ी रहीं। भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में आज अवकाश के दिन भारी भीड़ देखने को मिली। झूलों और फूड जोन सहित सभी स्टालों पर भारी भीड़ उमड़ी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवम उपाध्क्ष एन बी सिंह ने सभी देश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। महोत्सव स्थल पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवम अनेक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।