मधुमक्खी पालन तथा ऑर्गेनिक खाद बनाने का सीखा हुनर

उत्तर प्रदेश लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में दिनांक 12/04/2024 को बीएससी के अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं ने चंद्रभानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बक्शी का तालाब में वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ अविजित चैटर्जी तथा जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जाकर मधुमक्खी पालन, ऑर्गेनिक खाद बनाना, फूड प्रिजर्वेशन अदरक और फूलों का एक्सट्रैक्ट बनाने तथा फलों की जेली बनाने तथा बहुत सारी औषधीय वनस्पतियों को उगाने को सीखा साथ ही प्रयोगशाला अपशिष्ट तथा जल संचय की जानकारी प्राप्त की।

डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, आइक्यूएसी डायरेक्टर ने मधुमक्खी पालन, डॉक्टर एच एन तिवारी ने वर्मी कंपोस्ट बनाना तथा डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह रघुवंशी ने मुर्गी पालन तथा डेयरी फार्मिंग की विस्तृत जानकारी दी।डॉक्टर जसकरन सिंह ने फूड प्रिजर्वेशन अदरक और फूलों का एक्सट्रैक्ट बनाने तथा फलों की जेली बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शैक्षिक भ्रमण में जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना सिंह तथा अनुज सिंह ने भी सहभागिता की इस कार्यक्रम में लगभग 63 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।