बस्ती जिले के तीन नगर पंचायत क्षेत्रों में वोटिंग के दौरान हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश बस्ती बस्ती मंडल
Share News

बस्ती से निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर…

बस्ती जिले के तीन नगर पंचायत क्षेत्रों में वोटिंग के दौरान हुआ विवाद।

रिपोर्ट-मोहम्मद अहमद
बस्ती।।हरैया, बभनान और बनकटी में अलग अलग कारणों से आमने सामने आए कई दलों के प्रत्याशी और समर्थक।
नगर पंचायत हरैया में भाजपा विधायक अजय सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र प्रताप सिंह के बीच हुई तीखी नोंकझोंक।
भाजपा विधायक और सपा प्रत्याशी के बीच विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल।
भाजपा विधायक और सपा प्रत्याशी के बीच विवाद की सूचना पर SDM हरैया गुलाब चन्द्र ने मौके पर पहुंच कर शांत कराया मामला।
सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा विधायक पर लगाया गुंडई करवाने का आरोप।
बनकटी नगर पंचायत में भाजपा नेता अरविंद पाल की पुलिस टीम और मतदान में लगे कर्मीचारियों के साथ हुई तीखी बहस।
नगर पंचायत बनकटी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक है अरविंद पाल।
भाजपा के बभनान नगर पंचायत से प्रत्याशी प्रबल मलानी को पुलिस ने मतदान केंद्र से बाहर खदेड़ा।
नगर पंचायत क्षेत्र के भटहा मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पहुंचे थे प्रबल मलानी।
केंद्र पर मतदान कर्मियों से विवाद करने पर पुलिस ने प्रबल मलानी को दिखाया बाहर का रास्ता।
मतदान के अंतिम घंटे में और सक्रिय हुआ जिला प्रशासन।
IG आरके भारद्वाज, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, DM प्रियंका निरंजन, SP गोपाल कृष्ण चौधरी ने कई मतदान के केंद्रों का किया निरीक्षण।
बस्ती में 9 नगर पंचायत और 1 नगर पालिका क्षेत्र में चल रहा मतदान।
4 बजे तक जिले में 42 फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग।

Report
Mohammad Ahmad