उत्तर प्रदेश
Share News

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

—भोलेश्वर नाथ उपाध्याय व विशाल कुमार लाल शिक्षालय राष्ट्रीय टीम में जुड़े।
—राजेश गोयल प्रदेश व दिनेश गोयल ज़िला टीम में चयनित।
— गोविंदपुर व्यापार मंडल द्वारा भोजन प्रसाद वितरण।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो से जुड़े पदाधिकारियों तथा सदस्यों का साज प्रयागराज महानगर के शिवकुटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर पुलिस चौकी के पास भव्य स्वागत किया गया तथा वरिष्ठ समाजसेवियों को निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में भी जोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार आज के दिव्य सम्मान समारोह में गोविंदपुर व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय ने संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय राष्ट्रीय टीम में भोलेश्वर नाथ उपाध्याय (प्रयागराज सदस्यता प्रभारी) व विशाल कुमार लाल (जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज), उत्तर प्रदेश के प्रदेश टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गोयल जबकि प्रयागराज जिला टीम में ज़िला महासचिव दिनेश गोयल को सम्मिलित करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, आई कार्ड, नियुक्ति पत्र सर्टिफिकेट, रूल बुक देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संगठन में जुड़े चेतन आर्या, दुर्गा प्रसाद वाजपेई, अशोक कुमार तिवारी, संजय कुमार त्रिपाठी, अभिषेक सिंह
उमेश गोयल, विजय कुमार अग्रवाल,
अभिषेक श्रीवास्तव, बिपुल कुमार सिंह एवं समस्त गोविन्दपुर व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया तथा संगठन से जु़डे सदस्यों को आई कार्ड, नियुक्ति पत्र सर्टिफिकेट दिया गया। गोविंदपुर व्यापार मंडल के सौजन्य से हनुमान जी की पूजा, आरती के बाद भोजन प्रसाद वितरित कराया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय व प्रतापगढ़ के विशिष्ट समाजसेवी उपस्थित रहे।