उत्तर प्रदेश
Share News

संघर्ष, सेवा, समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बने विशाल कुमार लाल

—1 ईंट 1 रुपए के पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व एनएचआरसीबीआर से जु़डे विशाल।

प्रयागराज। जब दिल में जज्बा हो और आंखों में बड़ा सपना तो जीवन में सब कुछ संभव हो जाता है जिसे प्रमाणित किया है तीर्थराज प्रयागराज के युवा समाजसेवी विशाल कुमार लाल ने।
जानकारी के अनुसार अपने मां के भक्त विशाल कुमार लाल राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीबीआर) के प्रयागराज जिला उपाध्यक्ष रहते हुए 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से भी जुड़े हैं। विशाल की तारीफ करते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख व एनएचआरसीबीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि अपने बीमार मां का आपरेशन कराकर अस्पताल में दिन-रात उनकी सेवा करते हुए संघर्ष के साथ विशाल कुमार लाल ने संगठन के प्रति सेवा व समर्पण की अद्वितीय मिशाल बनकर कार्य भी किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अपनी मां की सेवा करते हुए भी विशाल कुमार लाल ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, बिहार 5 राज्यों से 25 परिवारों को संगठन से जोड़ते हुए सुदीश कुमार, शिक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित कुशवाहा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार, दिनेश गोयल, राजेश गोयल, राजेश मिश्रा, नीरज शर्मा, बिपुल कुमार, विजय अग्रवाल, रितेश तिवारी, कंसारा जिगरभाई, अभिषेक सोनकर, उमेश गोयल, विशाल चंद्र श्रीवास्तव, उदय पाल, राजेश त्रिपाठी, विवेक तिवारी, अतीत कुमार सिंह, शिखर कुमार चौधरी, विशाल कुमार लाल आदि को संगठन की सदस्यता दिलाने के साथ प्रयागराज के गोविंदपुर में संगठन का कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया।