Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान ने किया,नमो बुद्धाय,जीवन में निश्चित और अपरिमित सफलता प्राप्त करने का एकमात्र मंत्र पुस्तक का विमोचन

Published on: 23-07-2024

गुरसरांय। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ (संस्कृति विभाग,उत्तर प्रदेश) के कार्यकारी अध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा एडo के मार्गदर्शन में दिनांक 21 एवं 22 जुलाई,2024 को आषाढ़ी पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत जनपद श्रावस्ती उ०प्र० में दो दिवसीय कार्यक्रम चौधरी राम बिहारी बौद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि,दीपप्रज्वलन तथा बुद्ध वंदना के साथ हुआ साथ ही कार्यक्रम में आये हुए जनपद झांसी के श्री रामेश्वर प्रसाद जगतबंधु,शिक्षाविद् एवं सेवा निवृत्त प्राध्यापक,केंद्रीय विद्यालय संगठन सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ,शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के मुख्यवक्ता प्रो० अवधेश कुमार चौबे,अगरतला त्रिपुरा रहे,जिन्होंने बौद्ध संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकीकरण पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय लखनऊ के अनु सचिव द्वारा लिखित पुस्तक। नमो बुद्धाय। जीवन में निश्चित और अपरिमित सफलता प्राप्त करने का एकमात्र मंत्र का आधिकारिक विमोचन मुख्य अतिथि विधायक राम फेरन पांडेय द्वारा किया गया साथ ही अखण्ड धम्मपद संगायन,चित्रकला प्रतियोगिता,निबन्ध प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों के मध्य,दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य तरुणेश,भंते आर्य वंश,भंते देवानं,सहायक निदेशक,राजेश कुमार अहिरवार,उपजिला मजिस्ट्रेट,क्षेत्राधिकारी श्रावस्ती,संस्कार भारती से दिनेश प्रताप सिंह,अरुणेश मिश्र,अजय मौर्य,समीक्षा अधिकारी विधान परिषद,अनुज कुमार सिंह,अमरेंद्र त्रिपाठी,शिव कुमार पाठक,केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,लखनऊ के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान,लखनऊ के छात्र-छात्राएं,विभिन्न बौद्ध विहारों के विहाराध्यक्ष,चौधरी राम बिहारी बौद्ध इण्टर कालेज,श्रावस्ती के प्रबंधक एवं प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं एवं अन्य स्कूल के बच्चों सहित अनेक बौद्ध भिक्षु ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ० राकेश सिंह ने संस्थान कि गतिविधियों पर प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel