Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

आपदाओं से बचाव हेतु चयनित नागारिक सुरक्षा कोर के चयनित प्रशिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Published on: 29-01-2024

झाँसी -जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार व राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थलों यथा-गांधी सभागार कलेक्ट्रेट, खण्ड विकास सभागारों एवं तहसील सभागारों में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु जनपद के 496 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल एवं कानूनगों तथा पंचायत सहायक एवं जनपद के समस्त स्कूलों / डिग्री कालेज के एक-एक अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। जनपद में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल एवं कानूनगों तथा पंचायत सहायक एवं जनपद के समस्त स्कूलों/डिग्री कालेज के एक-एक अध्यापकों, कुल 3180 लोगों को प्रशिक्षित किया जाना था जिसके सापेक्ष 2872 उपरोक्त प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण अपनी सराहनीय सहभागिता निभाई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरूण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा आज नागरिक सुरक्षा, झांसी के इस प्रशिक्षण हेतु चयनित 10 मास्टर प्रशिक्षकों जिनके द्वारा दिनांक-18 जनवरी.2024 से 24 जनवरी.2024 प्रशिक्षण प्रदान किया गया उन्हें मोमेंटों व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही इस प्रशिक्षण के विभागवार जनपद स्तरीय नामित नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी, जिला पंचायतराज अधिकारी झांसी व डा० उत्सवराज, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, झांसी को मोमेंटों व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में बेहतर समन्वय व कुशल नेतृत्व हेतु कृष्ण कुमार, आपदा विशेषज्ञ, झांसी व प्रशिक्षण के बेहतर प्रबन्धन हेतु राम किशोर रायकवार, आपदा लिपिक, कलेक्ट्रेट, झांसी को भी मोमेंटों व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नागरिक सुरक्षा, से सम्मानित किये जाने वाले प्रशिक्षक आनंद कुमार सक्सेना, भूपेन्द्र पाल खत्री, डा० पवन कुमार कौशिक, संजय वर्मा, संजीव कुमार साहू, मो० फैजान, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, कालका प्रसाद एवं डी.आर.पी. / मास्टर प्रशिक्षक आपदा प्रबन्धन राज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

आपदाओं से बचाव हेतु चयनित नागारिक सुरक्षा कोर के चयनित प्रशिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel