Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

उत्तार मध्य रेलवे

Published on: 06-11-2023

उत्तार मध्य रेलवे

प्रयागराज मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया गया मेगा टिकेट जाँच अभियान –अभिषेक गुप्ता
बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 160 से अधिक यात्रियों से वसूला गया 1 लाख से अधिक का जुर्माना|
भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपूर्ण मंडलों में से प्रयागराज मंडल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देती आ रही है |रेल प्रशासन अपने सभी रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है |
सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज मण्डल टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए अपने विभिन्न स्टेशनों पर तथा ट्रेनों में किलाबंदी कर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है|
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशिभूषण एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में प्रयागराज रेल मंडल में वृहद स्तर पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया | प्रयागराज मंडल से गुजरने वाली गाड़ियाँ जैसे 12582,12562,20802,15657,12801 में जाँच की गयी| जिसमें 45 यात्रियों को बिना टिकट जुर्माना स्वरूप 34,850 रुपए वसूल किए गए एवं 120 अनियमित रूप से यात्रा करते पकड़ा गया और जुर्माना स्वरूप 55,540 रुपए वसूल किए गए |इस पुरे अभियान में 07 अनबुक्ड लगेज पकड़ा गया जिसे जुर्माना स्वरूप रु. 13463/- वसूल किया गया | इस प्रकार एक दिन में कुल 165 मामलों से कुल 1,03,850 रुपये रेल राजस्व की आय प्राप्त हुई|
मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान प्रयागराज में सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिनेश कुमार, एवं सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय श्री संजय गौतम एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला जी सहित मंडल के अन्य चेकिंग स्टाफ उपस्थित रहे|
टिकट जांच अभियान के माध्यम से अवैध यात्रा करने वाले यात्रियों पर अन्कुश लगाया जा रहा है, जिससे आरक्षित यात्रियों को यात्रा में सुगमता हो रही है |
रेल प्रशासन सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है की उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, ट्रेन में धुम्रपान और गंदगी न फैलाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel