Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

उपायुक्त विजया जाधव के आदेश एवं आपदा राहत कोष के द्वारा तीनों मृतक के परिजनों को अभिलेख में 4-4 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की गई

Follow

Published on: 07-06-2024

बोकारो (झारखंड)। ज्ञातव्य हो कि विगत 29 मई 2024 की घटना है जो पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत अंतर्गत पोड़दाग गांव में तालाब नहाने गए तीन मासूम बच्चों की मौत डूबने से हो गई, जिनमें दो सगे भाइयों से सहित एक अन्य मासूम बच्चा शामिल है। मृतक बच्चों की पहचान गुलाम रशूल का 11 वर्षीय बेटा आरिफ़ हुसैन, तालिब हुसैन 8 वर्ष एवं रीतवरन महतो का इकलौता पुत्र विवेक कुमार महतो 9 वर्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि पेटरवार प्रखंड कार्यालय के परिसर में स्थित अमृत सरोवर तालाब में बुधवार दोपहर दो बजे बच्चों ने खेलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

देर शाम तक बच्चे वापस नही लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया किंतु कोई सुराग नही मिल पाया। काफी खोजबीन के बाद बच्चों का चप्पल तालाब के पास मिला। रात में ही ग्रामीणों के द्वारा लगभग दो घण्टे के मशक्कत के बाद भी शव नही निकला। 30 मई 2024 सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में तैरता हुआ देखा तो तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

पेटरवार अंचलाधिकारी श्री अशोक कुमार राम ने आपदा राहत कोष से परिजनों को कागजी प्रक्रिया के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत आज दिनांक 06.06.2024 दिन गुरुवार को उक्त तीनों मृतक के परिजनों को अभिलेख में 4-4 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त जानकारी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार ने दी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel