Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42वां एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस

Published on: 13-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास एवं गर्व के साथ आयोजित किया गया। 13 फरवरी 1982 को एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा विद्युत उत्पादन की शुरुआत की गई थी एवं देश उर्जा आत्मनिर्भरता की क्षेत्र में अग्रसर हो गया था। इस शानदार उर्जा उपलब्धि के अवसर पर मदर प्लांट और फ्लैगशिप स्टेशन- सिंगरौली प्लांट परिसर में आयोजित 42वां विद्युत उत्पादन दिवस समारोह में एल के बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), एनटीपीसी सिंगरौली ने 13

फरवरी 2024 को कहा कि ‘एनटीपीसी की चार दशक की उर्जा उपलब्धि उर्जा क्षेत्र, देश-समाज के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है एवं एनटीपीसी निरंतर अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता विस्तार के माध्यम से देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना कर घर-घर को रोशन करने के अपने संकल्प को साकार करते जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि चार दशक पुरानी यूनिट होने के बाद भी विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में सभी एनटीपीसी इकाइयों के बीच पहला स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर गौरवशाली दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की विषय है कि एनटीपीसी सिंगरौली की यूनिट #1 के सफल प्रचालन के 42 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

इस अवसर पर एस के सिंह भूतपूर्व महाप्रबंधक (ऑपरेशन), एनटीपीसी सिंगरौली ने प्लांट में पूजा अर्चना कर सभी कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा, गर्व-उत्साह, समर्पण के साथ उर्जा उत्पादन कार्य योजना को पूर्ण करने हेतु अपनी बधाई संप्रेषित किया।एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस के पावन अवसर पर अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (एडीएम) सिद्धार्थ मण्डल, मानव संसाधन विभाग प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधि गण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel