Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

एनसीएल में “स्पेशल कैम्पेन 3.0” को लेकर उत्साह का माहौल

Published on: 23-09-2023

सोनभद्र/सिंगरौली। कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख अनुषंगी कंपनी, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छता को संस्थागत बनाने और कार्यालय में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से “स्पेशल कैम्पेन 3.0” के संदर्भ में चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। एनसीएल में “स्पेशल कैम्पेन 3.0” के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित संदर्भों के निपटान के लिए विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। कंपनी में साफ सफाई के लिए परियोजना एवम् इकाइयों में स्थलों का चयन किया जा रहा है। साथ ही स्क्रैप निस्तारण व उस से आय अर्जन के साथ ही निस्तारित होने वाली भौतिक फाइलों की भी पहचान की जा रही है। कंपनी शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निगरानी में पहले से ही तेजी के साथ शिकायतों और संदर्भों का समाधान कर रही है। इसी कड़ी में “स्पेशल कैम्पेन 3.0” के तहत कंपनी की शिकायत निवारण प्रणाली को और भी प्रभावी बनाया जायेगा। गौरतलब है कि “स्पेशल कैम्पेन 3.0”, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक मनाया जाएगा और इस अभियान के प्रारंभिक चरण की शुरुआत 15 सितंबर, 2023 को की गई है। एनसीएल एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम होने के नाते अपने हितधारकों से “स्पेशल कैम्पेन 3.0” में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel