Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी में मांस फैक्ट्री व फ़ास्ट फ़ूड कंपनियों द्वारा फैलाई जा रही गन्दगी प्रदूषण विभाग बेखबर

Published on: 14-03-2024

फैक्टरियों द्वारा गंदगी फैलाने से लोग घातक बीमारियों के हो रहे शिकार

कंपनियों से निकले जहरिले धुंए से लोग आस्थमा व अन्य बीमारियो के हो रहे शिकार

उन्नाव ।दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में फास्ट फूड कंपनियों द्वारा गंदगी का जमकर फैलाव किया जा रहा है।कहीं ना कहीं प्रदूषण विभाग की घोर लापरवाही नजर आ रही है।फास्ट फूड कंपनियों द्वारा इस तरह से गंदगी फैला कर घातक संक्रमण बीमारियों की दावत दी जा रही है। हाल में ही हमारे संवाददाता द्वारा पड़ताल की गई तो देखा फैक्ट्री के आस पास गंदगियों का अंबार लगा हुआ है। स्टैंडर्ड फास्ट फूड कंपनी के चंद कदम दूरी पीछे से जो रास्ता गया है उस रास्ते के आगे कोई रास्ता नहीं है सिर्फ स्टैंडर्ड फास्ट फूड कंपनी के द्वारा वहां पर जमकर गंदगी फैलाई गई है। और उसमें जानवरों का कच्चा खून भी एकत्र जमा हुआ मिला। तथा गंदगी तो इस कदर थी कि वहां पर सांस लेना भी दूभर हो रहा था। वही ठीक बगल में स्थित मांस रुस्तम इंडस्ट्रीज फास्ट फूड कंपनी द्वारा भी जमकर गंदगी का फैलाव किया जा रहा है। और प्रदूषण फैलाया जा रहा है फैक्टरियों द्वारा निकल रहे जहरीले धुए से क्षेत्रीय लोग को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं ना कहीं देखा जाए तो इस जहरीले धुँए से शहर व आसपास के क्षेत्रों में काफी मात्रा में घातक बीमारी जैसे अस्थमा, हृदय रोग व टीबी के रोगी देखने को लगातार मिल रहे हैं। इन फैक्ट्रीयों के मालिकों की गैर जिम्मेदारी और प्रदूषण विभाग की घोर लापरवाही नजर आ रही है। प्रदूषण की जिम्मेदार यही फैक्ट्रियां ही नहीं बल्कि और उन्नाव शहर में काफी फैक्ट्रियां है जैसे रुस्तम फास्ट फूड कंपनी स्टैंडर्ड फास्ट फूड कंपनी, मास्क फास्ट फूड कंपनी, इंडिगो फास्ट फूड कंपनी इत्यादि कंपनियां है जो गंदगी का फैलाव के साथ-साथ भयंकर किस्म की बीमारियों की दावत देने का कार्य कर रही हैं। वही जिले के आलाधिकारी और प्रदूषण विभाग पूरी तरह से बेखबर हैं ऐसा क्यों कहीं ना कहीं प्रदूषण विभाग की मिलीभगत की बू नजर आ रही है।

पप्पू सिंह(डिप्टी ब्यूरो, उन्नाव)

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel