Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

कांकेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री करेंगे 866 करोड़ रूपये के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Published on: 05-10-2023

कांकेर । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 06 अक्टूबर को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा 8 अरब 66 करोड़ 16 लाख रूपये के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा। इनमें 5 अरब 50 करोड़ 13 लाख रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 3 अरब 16 करोड़ 03 लाख रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5 करोड़ 78 लाख 31 हजार रूपए की सामग्री वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 06 अक्टूबर को गोविन्दपुर (खेल मैदान) में आयोजित कार्यक्रम ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में शिरकत करेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 120 कार्य, जिनकी लागत 84 करोड़ 22 लाख 54 हजार रूपए है, का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह उक्त विधानसभा क्षेत्र के 86 निर्माण कार्य, जिनकी लागत 2 अरब 61 करोड़ 61 लाख 85 हजार रूपए का लोकार्पण किया जाएगा। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 103 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिनकी लागत राशि 4 अरब 27 करोड़ 46 लाख 99 हजार रूपए है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 91 निर्माण कार्यों का लोकार्पण 36 करोड़ 73 लाख 55 हजार रूपए की लागत से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 38 करोड़ 43 लाख 62 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। साथ ही 64 निर्माण कार्य जिनकी लागत 17 करोड़ 67 लाख 99 हजार रूपए है, का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार कुल 8 अरब 66 करोड़ 16 लाख रूपये के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जायेगा। इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से छात्रावास भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, गोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच, ऑडिटोरियम आदि निर्माण कार्य शामिल है। 
शुक्रवार 6 अक्टूबर को स्थानीय गोविन्दपुर के खेल मैदान में आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंचस्थ अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5 करोड़ 78 लाख 31 हजार रूपए की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel