Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कांग्रेस वोट के लिए राजनीति करती है, भाजपा राष्ट्र व समाज के लिए राजनीति करती है-अमरपाल मौर्य — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 20-07-2024

कांग्रेस वोट के लिए राजनीति करती है, भाजपा राष्ट्र व समाज के लिए राजनीति करती है-अमरपाल मौर्य — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भाजपा कार्यकर्ताओ का सिद्धांत रहा है कि पहले देश, फिर दल और अंत में स्वयंहित-दिलीप पटेल 

काशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक प्रयागराज में राजनैतिक प्रस्तावों संग उपचुनावों में ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ सम्पन्न 

19 जुलाई 2024 प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है संगठन के ताकत पर केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अब झूठे फरेबियों को जनता के बीच सच्चाई बताना है चूंकि यह राष्ट्र विरोधी और राष्ट्र भक्तों के बीच की लड़ाई है उक्त बातें कांशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने शुक्रवार को होटल त्रिवेणी संगम अंदावा प्रयागराज में काशी क्षेत्र कार्यसमिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं और आगे बताया कि 2047 में मोदी जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा कर विरोधियों को मात देना हम सबका संकल्प है। अब हमें चिंता की नहीं चिंतन की आवश्यकता है। 2027 में विरोधियों को हराकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाना हम सबका संकल्प है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने आगे बताया भाजपा कार्यकर्ताओ का सिद्धांत रहा है कि पहले देश, फिर दल और अंत में स्वयंहित होता है। यही संगठन की विचारधारा भी है। श्री सिंह ने कहा कि जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो राष्ट्र नायक डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ। कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। सैकड़ों वर्ष से राममंदिर निर्माण का सपना भी भाजपा सरकार में पूरा हुआ। भाजपा सरकार बहुसंख्यकों कि आस्था का सम्मान व संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय विचार की राजनीति करती है। सेवा ही संगठन का मूलमंत्र पर चलकर 2014, 2017, 2019 व 2022 के सभी चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली।  2024 के चुनाव में भाजपा काशी क्षेत्र की सीटों पर अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली लेकिन यह कार्यकर्ताओ का ही सहयोग रहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी। यह छह दशक बाद भारतीय राजनीति में संम्भव हो सका है। सपा व कांग्रेस परिवारवादी व जातिवादी राजनीति करती है। बीते लोकसभा चुनाव में भ्रम, भय व झूठ के बल पर आंशिक सफलता मिली है। इसे प्रभाव विहीन करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा। हर घर जाना होगा। जनता को बताना होगा। कांग्रेस ने ही संविधान बदला है। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को अपमानित करने का कार्य किया। मरने के बाद भी सम्मान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने उनके तीर्थ स्थलों का विकास किया। भारत रत्न देने का काम किया।

काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। जिसका समर्थन क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने किया व अनुमोदन क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। 

क्षेत्रीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किए। आधी आबादी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन प्रदान किया। क्षेत्रीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि 2014 से 2024 के बीच केंद्र एवं उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए सभी चुनाव हमने जीते हैं।  कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें भारतीय जनता पार्टी ने अकेले जीती उतनी सीटें पूरा इंडी गठबंधन नहीं जीत पाया।

 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनी उस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी। केंद्र सरकार जो रुपये उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भेजती थी सपा सरकार उसका दुरुपयोग करती थी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई है। अर्थ व्यवस्था मजबुत हुई है। कहा कि संविधान संशोधन एवं आरक्षण समाप्त करने के विपक्ष द्वारा बार बार फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ने की आवश्यकता है। कहा कि दलितों के बीच जाए एवं उन्हें बताएं कि उनकी असली शुभचिंतक भाजपा ही है।

वहीं समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा पहले सिर्फ कश्मीर की चर्चा होती थी। ज़ब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो कई ऐतिहासिक कदम उठाये गए। अब कश्मीर की चर्चा बंद हो गई है। विश्व भर में अब फिंगर की चर्चा होने लगी है। फिंगर एक से आठ तक पर कब्जे की बात हो रही है। यह भाजपा के कार्यकर्ताओ की शक्ति के कारण सम्भव हुआ। एक समय यह था जब एक गोला बारूद के लिए दुनिया के सामने भीख मांगनी पड़ती थी। अब मिसाइल की दुनिया में भारत नंबर एक पर है। कांग्रेस वोट के लिए राजनीति करती है। भाजपा राष्ट्र व समाज के लिए राजनीति करती है। यह भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो भारत के नाम पर एकजुट होकर इतिहास रच देते हैं। भाजपा को तीन सौ पार तक ले जाते हैं। हम सबका लक्ष्य भाजपा की विचारधारा को मजबूत करना है। संकल्प की शक्ति से जुड़ने और भाजपा व भारत को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में उप चुनाव होंगे। इसमें भाजपा काशी क्षेत्र की दो सीटें फूलपुर व मझवा है। यह दोनों सीट भाजपा की है। कार्यकर्ता संकल्प लें कि हर सीट पर भाजपा की जीत हो। सिर्फ उप चुनाव ही नहीं 2027 तक होने वाले निकाय, पंचायत व विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत के लिए संकल्प लें। कार्यकर्ता राष्ट्र व संस्कृति के लिए जीता है। कार्यकर्ताओ के कारण ही भारतीय राजनीति में परिवर्तन आया है। भारत के प्रति दुनिया का नजरिया ही बदल गया है। यह गौरव कार्यकर्ताओ से हासिल हुआ है। हम जिस दिशा में चल रहे थे उसी दिशा में चलने की जरूरत है। इसमें बदलाव हुआ तो राष्ट्रहित प्रभावित होगा। कांग्रेस झूठ की राजनीति कर 60 साल तक सत्ता में रही। वही आज भी कर रही है। इस झूठ का पर्दाफाश करते रहना होगा। राहुल गांधी भारतीय सँस्कृति पर हमला बोल कर उसे नष्ट करना चाहते हैं। जिसे रोकने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना होगा।

 इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल के चित्रों पर पुष्पार्चन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर वन्देमातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया व राष्ट्रगान के साथ क्षेत्र कार्यसमिति का समापन किया गया। स्वागत संचालन काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया।

*इनकी रही उपस्थिति*

क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता,कमलेश कुमार, निर्मला पासवान,प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, सांसद प्रवीण पटेल, जिला प्रभारी गंगापार उत्तर मौर्य,महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी,वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक राजमणि कोल वाराणसी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,आशिष सिंह बघेल, राजेश राजभर, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नागेंद्र रघुवंशी, अनिल श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश शुक्ला, रानिका जायसवाल,डॉ अशोक राय, जितेन्द्र लालवानी, जेपी सिंह,आशीष केसरवानी,बृजेश त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel