Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

गरीबों और बच्चों की सेवा कर मनाया कैलीफोर्नियां में रहने वाले अर्पित ने अपना जन्मदिन

Follow

Published on: 20-07-2024

गरीबों और बच्चों की सेवा कर मनाया कैलीफोर्नियां में रहने वाले अर्पित ने अपना जन्मदिन
टीकमगढ़। हम कहीं भी रहें, लेकिन अपने वतन की मिट्टी की खुशबू और अपनों की यादें भुलाए भी नहीं भूलतीं। विदेशी धरती पर रहकर भी यहां के लोगों की मदद और सेवा की भावना को जीवित रखने वाले अर्पित ने अपने जन्मदिन को जिस अंदाज से मनाया, वह आधुनिकता की चकाचौंध में मस्त आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सबक बनकर सामने आया है। उन्होंने विदेशी धरती से ही यहां अपने लोगों के बीच जन्मदिन ही नहीं मनाया, बल्कि यहां के बच्चों और गरीबों की मदद की। उनकी सेवा भावना की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए जन्मदिन की बधाईयां प्रेषित की हैं। बताया गया है कि हाल ही में यहां के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में 11 हजार रूपए की मदद कैलीफोर्नियां से ही करके वह चर्चाओं में आए। उन्होंने यहां की गौशालाओं में रहने वाले गौवंश को इस भीषण गर्मी में उमस और गर्मी से बचाने के लिए गौशालाओं में कूलर लगवाने का सराहनीय कार्य किया। बताया गया है कि अर्पित पिपरसानियां ने यहां की दस गौशालाओं में कूलर लगवाकर गौवंश को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। बिना किसी प्रचार प्रसार के वह अपनी सेवा भावना को बनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि आज की फैशनेबल व दिखावे की दुनिया में भी अगर कोई युवा विदेश में रहते हुए भी अपना जन्मदिन वीडियो कॉलिंग के जरिये भारत में जरूरतमंदों की मदद करके मनाए, तो इसे उसकी देश भक्ति नहीं तो और क्या कहा जाए। सेवाभावी और समाजसेवी युवा अर्पित पिपरसानियां है, जिन्होंने आज की युवा पीढ़ी को अपने वतन के प्रति प्रेम और गरीबों की मदद का अनुकरणीय संदेश दिया है। वह पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं, लेकिन प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन टीकमगढ़ में ही मनवाते हैं। जन्मदिन पर अर्पित पिपरसानियां हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना, शासकीय संस्थाओं को जरूरत की चीजें उपहार स्वरूप देने जैसे कार्यक्रम किये जाते हैं। समाजसेवी अर्पित पिपरसानियां के मित्रों द्वारा टीकमगढ़ में इस बार सरस्वती शिशु मंदिर में लगभग 140 छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिये लाखों का सामान उपहार स्वरूप देकर मनाया। इस दौरान समाजसेवी अर्पित पिपरसानियां ने अमेरिका से ही वीडियो कॉलिंग के जरिये कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें एक से पांच तक के बच्चों के लिए किताबें, बैग, बिस्कुट, नमकीन बांटे गए। साथ ही स्कूल को एक बड़ी एलसीडी टीवी भी भेंट की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में अर्पित पिपरसानियां के मित्रों ने बताया कि पूर्व में जन्मदिन पर गौशालाओं में गौमाता के लिए कई कूलर भेंट किये गए थे। शनिवार को जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। यह क्रम विगत कई बर्षों से चल रहा है। श्री पिपरसानियां के मित्रों ने बताया कि वह हमेशा लोगों की क्रम विगत कई बर्षो से चल रहा है। श्री पिपरसानियां के मित्रों ने बताया कि वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक बच्ची सादी में 11 हजार की मदद की, वह विदेशी सरजमीं से भी हमेशा यहां के लोगों की मदद करते आ रहे हैं। अनेक परिवारों के मुरझाए चेहरों पर खुशियां लाने वाले अर्पित के कार्यों की सभी ने आज सराहना करते हुए उनके जन्मदिन पर बधाईयां दी हैं। इस अवसर पर अशरफराइन, आदर्श जैन, सोहिल जैन, पालक, श्याम द्विवेदी, विक्रम सिंह सिसोदिया, अभिषेक मैनवार, वैभव गोस्वामी, हिमांशु मिथ्या, प्रत्येक, आशु भदौरा, अंकुर खरे, दिलीप रजक सहित अनेक मित्र मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel