Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

गाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  

Follow

Published on: 06-01-2026

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर समस्त मान्यता प्राप्त दलो के साथ बैठक आहूत की गयी। जिसमे विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसमे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, रविकान्त राय काग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, राजेश यादव सपा, जावेद अहमद आप पार्टी माजूद रहे। इस दौरान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर मतदाता सूची उपस्थित राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एस आई आर प्रकिया उत्तर प्रदेश मे संचालित थी। जनपद गाजीपुर मे प्रथम चरण के एस आई आर प्रकिया के बाद की स्थिति से अवगत कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि एस आई आर से पूर्व दिनांक 27.10.2025 मे प्रकाशित आलेख मे मतदाताओ की कुल संख्या 29 लाख 51 हजार 478 दर्ज थी। परन्तु एस आई आर के पश्चात दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख मे मतदाओ की कुल संख्या 25 लाख 42 हजार 789 दर्ज हुइ। प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान कुल 04 लाख 08 हजार 689 मतदाताओ के नाम विभिन्न कारणो से ए एस डी के रूप मे अपमार्जित (हटाये गये) किये गये तथा इस दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओ की संख्या 01 लाख 40 हजार 539 दर्ज है। उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 को जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में कर दिया गया है। जहाँ पर आलेख्य मतदाता सूची जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।उन्होने बताया कि दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि जो 06 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक है। जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनके फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं एवं विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हेतु फार्म-8 (घोषणा पत्र के साथ) आवेदन आफलाइन/आनलाइनhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app के माध्यम किया जा सकता है। प्रकल्पित है कि 24 वर्ष से अधिक आयु के अर्ह व्यक्तियों का नाम देश अथवा प्रदेश की किसी न किसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में होने की प्रबल सम्भावना है। बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० द्वारा नोटिस जारी कर दिनांक 06.01.2026 से 27.02.2026 के मध्य सुनवाई की कार्यवाही की जायेगी। इस कार्य हेतु कुल 108 ए०ई०आर०ओ० की तैनाती भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत की गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील है कि यदि उपरोक्त अर्ह तारीख के संदर्भ में नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिए, कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने पर कोई आक्षेप/आपत्ति किया जाता है या किसी प्रविष्टि के संशोधन के बावत कोई आवेदन हो तो वह दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक या उससे पूर्व प्रारूप क्रमशः 6, 6क, 7 एवं 8 में जो समुचित हो उस प्रारूप में (घोषणा पत्र के साथ) दाखिलं कर सकते है। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में या सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि कोई मतदाता आनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वहhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app के माध्यम से कर सकता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel