Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

गोरखपुर में हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन

Published on: 10-03-2024

गोरखपुर में हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन 

केंद्र सरकार संवैधानिक प्रक्रिया से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की इच्छाशक्ति दिखाए ! – सद्गुरु निलेश सिंगबाल, धर्मप्रचारक, हिन्दू जनजागृति समिति

गोरखपुर – भारत को हिन्दू राष्ट्र कैसे घोषित किया जाए इस पर विचार मंथन एवं कार्ययोजना बनाने के उद्देश्य से हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन गोरखपुर में तारा मण्डल स्थित रजवाड़ा सभागृह मे किया गया  | अधिवेशन का शुभारंभ शंखनाद, दीपप्रज्वलन एवं वेदमंत्रपठन से हुआ । हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबालजी ने कहा कि श्रीराम मंदिर मे मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा यह सूक्ष्म स्तर पर हिन्दू राष्ट्र स्थापना का आरंभ है | छद्म धर्मनिरपेक्षता के नामपर गत 70 वर्ष हिंदुओं का हो रहा दमन अब हिन्दू पहचान रहा है तथा हिन्दू राष्ट्र की मांग बढ़ रही है | संवैधानिक व्यवस्था में लोकेच्छा को अर्थात बहुमत को प्रधानता होती है तथा उसके अनुसार लोगों के लिए अभिप्रेत राजतंत्र बनाने का प्रावधान होता है । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 बी’ में ऐसा प्रावधान है; इसलिए केंद्र सरकार संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की दृढ इच्छाशक्ति दिखाएं । 

इस अधिवेशन में ब्राह्मण विचार मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता पंडित शेषनारायण पांडेय, ब्रह्मविद्या संस्थान के धर्मनिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर शुक्ला, गोरखपुर ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष श्री. सेतबंध रामेश्वर मिश्र,  गायत्री शक्तिपीठ के गोरखपुर अध्यक्ष श्री. ज्योति भूषण राय, शिवराष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. रितेश आल्हा, चित्रगुप्त सभा के डॉक्टर अजय राय आदि मान्यवरों ने हिन्दू राष्ट्र की स्थापना में आनेवाली विभिन्न समस्या एवम उपायों पर उद्बोधन किया ।

अधिवेशन में भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने; लव जिहाद, धर्मांतरण एवं गोवंश हत्या के विरुद्ध कठोर कानून बनाने; हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने; मंदिरों का सरकारीकरण निरस्त करने; ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट’ एवं ‘वक्फ’ कानूनों को निरस्त करने; जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने; कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास आदि विषयों महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव अधिवेशन में पारित किया गया ।

अधिवेशन में मंदिर संस्कृति रक्षा एवं संवर्धन के लिए अधिक से अधिक मंदिरों में वस्त्रसंहिता लागू करने का लक्ष्य निश्‍चित किया गया है । अधिवेशन में मंदिरों का सरकारी नियंत्रण, मंदिर क्षेत्र में हो रहा भ्रष्टाचार, मंदिरों की परंपराओं में हो रहा सरकारी हस्तक्षेप इसके विरुद्ध मंदिरों को संगठित करने का तथा मंदिर सुप्रबंधन हेतु भविष्य में ‘मंदिर-न्यास परिषद’ निर्माण करने का तय किया गया । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्य से हिन्दूहित के उपक्रमों को गति प्रदान करने के लिए जिला, राज्य  स्तर पर हिन्दू संगठनों का एकत्रीकरण कर ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समितियों’ की स्थापना की जाएगी ।

इस अधिवेशन मे हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, संतजन, मंदिर न्यासी, उद्योगपति आदि 75 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे  ।

आपका विनम्र,

श्री. विश्‍वनाथ कुलकर्णी,

उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक,

हिन्दू जनजागृति समिति

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel