Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

गौवंश आश्रय स्थल पुरन्दर में बंद मवेशियों की हालत बद से बत्तर

Published on: 07-10-2023

पंकज कुमार लकी
पाटन उन्नाव।अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पुरंदरपुर में मवेशी बद से बत्तर जीवन जीने को मजबूर है,गौशाला की व्यवस्था ऐसी देख कर लोगो की रूह तक काप जाए,कही किसी मवेशी का कंकाल तो कही कुत्तों से नोचा गया शव पड़ा हुआ है, लेकिन गौवंश रक्षक एवं गौशाला सरंक्षको को कोई फर्क नही पड़ रहा है खुले आम वर्तमान सरकार की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम सभा पुरंदरपुर में बने अस्थाई गौंवंश आश्रय स्थल गौशाला के हालात बद से बत्तर देखने को मिले है।
जबकि सरकार द्वारा गौशालाओं में मवेशियों को रखने हेतु व गौशालाओं के नाम पर करोड़ो रूपए खर्च किये जा रहे है। किंतु
जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण गौशालाओ के अंदर गौवंशो के कुत्तों से नोचे शव और कंकाल मिल रहे हैं । गौशालयों की व्यवस्था इतनी खराब होने के कारण मवेशियों की दुर्दशा हो रही है| ग्राम सभा पुरन्दरपुर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल गौशाला के अंदर जो भी जानवर बंद हैं उनको समुचित व्यवस्था चारा भूसा, पानी की न होने के कारण उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई है । वही गौशाला के गेट पर बहुत बड़े-बड़े अक्षरों में खंबे में ग्राम प्रधान रेखा कुशवाहा व सचिव मनोज कुमार लिखा हुआ है। यदि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी थोड़ा गौशालाओं पर ध्यान दे दें तो गौवंशों की जिस प्रकार से तड़प तड़प कर मृत्यु हो रही है उसे बचाया जा सके| किंतु जिम्मेदारों की लापरवाही से गौशाला में बंद जानवरों की स्थिति बद से बत्तर हो गई है । योगी सरकार के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel