Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस

चौहान गुट के नेतृत्व मे एडीएम (प्रशासन) ने पटाखा बिक्री  बैठक उपरांत लॉटरी के माध्यम से बांटे लाइलेंस

Published on: 09-11-2023

हर फार्म निःशुल्क बावजूद 100 रुपया लेने का मुद्दा बना चर्चा का विषय, चौहान गुट ने भी किया विरोध

एसके सोनी

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद के लाइसेंस पटाखा धारक व व्यापारियों के साथ पटाखे बिक्री के सम्बन्ध में बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों की दुकान नियमानुसार लगाई जाये। इस बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम की अगवाई में लाइसेंस दिलाने का कार्य किया गया हालांकि इस बैठक में अन्य भी व्यापार मंडल मौजूद रहे लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला जहां चौहान गुट के सराहनी कार्यों को देखते हुए इस बार पटाखा लाइसेंस व्यापारियों ने उनके नेतृत्व में ही पटाखा लाइसेंस लेने का मुद्दा उठाया।

130 व्यापारियों को लॉटरी के माध्यम से लाइसेंस वितरित

जहां चौहान ने इस बार लॉटरी के माध्यम से लोगों को लाइसेंस वितरण करने की बात उठाई जिसे प्रशासन द्वारा दूसरे दिन लगभग 300 फार्मो का वितरण करते हुए लगभग 130 व्यापारियों को लॉटरी के माध्यम से लाइसेंस वितरित किया गया, वहीं जिन व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिला उनके लिए भी अलग से लाइसेंस उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया आश्वासन दिया गया। ज्ञात हो कि दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए शहर में 4 स्थानों पर 130 अस्थाई दुकानों को लाइसेंस 10 नवंबर की सुबह वितरित किया गया। जिसमे सभी को लाइसेंस शहर क्षेत्र के जीआईसी व गोरा बाजार में 50-50 दुकान, मुंशीगंज, आईटीआई में 12 दुकाने लगेगी। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला की फार्म वितरण में ₹100 की वसूली की गई जिस मुद्दे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने भी विरोध जताया वही बताया जाता है कि फॉर्म निशुल्क थे फिर भी प्रशासन द्वारा फार्म के नाम पर ₹100 वसूले गए। इस पटाखा लाइसेंस लॉटरी वितरण मे जिन व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिले उनमें से पुराने व्यापारियों को भी लाइसेंस उपलब्ध कराने की चौहान गुट ने अपील की।

 इस बैठक मे बचत भवन में सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के नेतृत्व में फार्म वितरण बाद  लॉटरी के माध्यम से व्यापार मंडल अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व मे आयोजित हुआ। बैठक मे यह भी चेतावनी दी गयी कि जिन लोगों को पटाखों का लाइसेंस दिया जायेगा वहीं व्यक्ति पटाखें की दुकान पर बैठेगा और अन्य कोई व्यक्ति उसकी दुकान पर पटाखें बेचते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लाइसेंस धारकों के पास अग्निशमन उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। किसी भी दुकानदारों को बिजली का कनेक्शन नही दिया जायेगा, जो भी दुकान लगाई जाएगी बिजली के खंभे तथा ट्रांसफार्मर से उचित दूरी बनाकर दुकान लगाये और प्रत्येक दुकानों में बीच में दूरी बनाकर रखे।बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व चौहन गुट टीम व अन्य व्यापारी संगठन के लोग भी उपस्थित रहे।  

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel