Latest News
‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। भारत समाचारलॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025) | एनबीए समाचारकश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें | भारत समाचार‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है‘मुझसे ज्यादा स्किन किसी के पास नहीं’: जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन के लिए बड़ी राहत; यहाँ जानिए क्रिकेट समाचार क्यों‘प्रतिनिधिमंडल का विवेक’: सरकार ने एलओपी-आगंतुक बैठकों के दावे पर राहुल गांधी का पलटवार किया; उनसे मिलने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम बताए | भारत समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 25-07-2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु ‘‘राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज’’ का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मॉक एक्सरसाइज के अन्तर्गत बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आम जनमानस को रेस्क्यू करके कैसे बचाव किया जा सकता है, का  किया गया रिहर्सल/मॉकड्रिल

     जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम क्षेत्र के वी.आई.पी घाट पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिसके तहत कोई आपदा आती है, तो कितना जल्दी उससे बचाव किया जा सकता है, के बारे में मॉक एक्सरसाइज के माध्यम आम जनमानस एवं वार्डेन्स को जानकारी दी गयी। ई0ओ0सी बाढ़ द्वारा बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण धूस्सा घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है संगम किला के पास नाव पलट गयी, जिसके बचाव के लिए एस0डी0आर0एफ0, जल पुलिस, पी0ए0सी0 की टीमे एवं आर्मी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आमजनमानस को रेस्क्यू करके कैसे बचाव किया जा सकता है, का रिहर्सल/मॉकड्रिल किया गया। सेना के जवानों एवं गोताखोरों की मदद से खोज एवं बचाव कार्य सम्पादित किया गया, जिसके पश्चात प्रभावित व्यक्तियों एवं पशुओं को मेडिकल कैम्प पर पहुंचाया गया एवं कैम्प पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा बाढ़ प्रभावित पशुओं एवं व्यक्तियों का इलाज का रिहर्सल किया गया।

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री विनय कुमार सिंह, कर्नल श्री विकास खरे, मेजर श्री विनोद भलोटिया, होमगार्ड टीम, चीफ वार्डन श्री अनिल कुमार, उप नियन्त्रक नीरज मिश्र, एडी़सी(गजटेड) राकेश कुमार तिवारी जल पुलिस के नेतृत्व में एस0डी0आर0एफ0 व उनकी टीम, पी0ए0सी 4 वी बटालियन, पी0ए0सी 42 वी बटालियन, मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय से डॉ0 संजय बरनवाल व उनकी टीम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय से डॉ0 प्रेम कुमार सिंह, डॉ0 एम0पी0 सिंह व उनकी टीम आपदा प्रबंधन सहायक श्री अन्तिम कुमार, पूर्व जल पुलिस निरीक्षक कड़ेदीन यादव, सिविल डिफेंस के स्टाफ आफिसर एवं वालंेटियर्स वार्डेन सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel