Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न –अभिषेक गुप्ता प्रयागराज मंडल

Published on: 11-10-2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न –अभिषेक गुप्ता प्रयागराज मंडल

मैराथन रूट मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त कराये जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में 19 नवम्बर, 2023 को होने वाली 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बंधित तैयारियों को समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। कहा कि खिलाड़ियों को मैराथन रूट में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मैराथन मार्ग पर सेक्टर मजिस्टेªट की तैनाती करने, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को मैराथन रेस मार्गों की मरम्मत कराने तथा नगर निगम को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मार्गों पर आवश्यक दवा की किटों के साथ-साथ एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात को टैªफिक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिलाधिकरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मैराथन के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती विमला सिंह, डीसीपी यातायात सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel