Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न,

Published on: 26-10-2023

अभिषेक गुप्ताप्रयागराज मंडल 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

अभिषेक गुप्ता

प्रयागराज मंडल 

      जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रयोग में लायी जाने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदाता सूची को सभी पहलुओं से अद्यावधिक व शुद्ध बनाये जाने में सहयोग की अपेक्षा की है।

      बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम का विशेष अभियान निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27.10.2023 से 09.12.2023 तक निर्धारित की गयी है तथा विशेष अभियान की तिथियां 04.11.2023, 05.11.2023, 25.11.2023, 26.11.2023, 02.12.2023 एवं 03.12.2023 निर्धारित की गयी है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26.12.2023 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 को होगा। मतदाता सूची में नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6, एन0आर0आई0 मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 ए, मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7 एवं मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन/डुप्लीकेट के लिए फार्म-8 आवेदकों के द्वारा भरें जायेंगे।

     बैठक में बताया गया कि मतदाताओं को बूथ लेविल अधिकारियों व सुपरवाईजरों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ट, इलेक्टोरल लिटेªसी क्लब, वोटर अवेयरनेस फोरम, प्रिंट मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल साइट्स व अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों से जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही भावी युवा 18-19 वर्ष के मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाये। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel