Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

जिलाधिकारी ने डलमऊ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Published on: 08-11-2023

अतुल जौहरी मानवाधिकार मीडिया

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध डलमऊ मेले की तैयारी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, डलमऊ को निर्देश देते हुए कहा कि डलमऊ मेले में लोगों की सुविधा के लिए अभी से तैयारी पूरी करा ली जाए।

लोगों के स्नान करने के स्थान पर गंगा नदी में बेरीकेटिंग करा ली जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि मेले में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाया जाए। महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए। वाहनों के खड़े होने के स्थान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल को दुरुस्त करा लिया जाए और नियमित कतारों में ही वाहनों को खड़ा करने का निर्देश दिया जाए।

घाट पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जरूरी सूचनाए लगातार दी जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी डलमऊ उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel