Latest News
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्यायें, 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, कई का ऑन द स्पॉट समाधान

Follow

Published on: 13-03-2024

जनता दरबार में दिव्यांग को मिली ट्राईसाइकिल, अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । इस दौरान 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

बागबेड़ा से आए एक दिव्यांग की असुविधा को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की बात कही, जिसे तत्काल ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांग को सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली । जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमानुसार सभी कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांग व्यक्ति को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए ।

जनता दरबार में आए अन्य फरियादियों ने अनियमित राशन वितरण, मकान पर अवैध कब्जा, सीमांकन, भूमि अतिक्रमण, दबाव बना कर वीआरएस लेने के लिए बाध्य करना तथा जनसमस्याओं से जुड़े अन्य मामले भी आए जिसपर संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई का निदेश दिया गया एवं संबंधित प्रगति प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में ससमय उपलब्ध कराने की बात कही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel