Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के दिये निर्देश

Follow

Published on: 16-02-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 06 फरवरी से चल रहे हैं। परीक्षा आयोजन के क्रम में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा के साथ सी.एम (CM) स्कूल ऑफ एक्ससेलेन्स, साक्ची स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केन्द्राधीक्षक और वीक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान ही प्रवेश पत्र की जांच सख्ती से करना सुनिश्चित करें, कदाचार ना हो, इसे भी सुनिश्चित करेंगे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मौके पर केंद्राधीक्षक से कितने छात्र परीक्षा दे रहें हैं, कितने अनुपस्थित हैं की जानकारी ली। परीक्षा केंद्र के विभिन्न कमरों में संचालित परीक्षा को देखा। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel