Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

जिला फुटबॉल चैम्पियनशिप खेल के चौथे दिन अनपरा ने बीना को 3-0 से पछाड़ कर सेमी फाइनल में किया प्रवेश

Published on: 27-09-2023

ओबरा(सोनभद्र)। डॉ अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में चल रहे जिला फुटबाल चैंपियनशिप का बुधवार को चौथा दिन रहा। खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी (UPRVUNL) जियाउद्दीन चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारम्भ कराया। बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच अनपरा vs बीना एनसीएल के बीच खेला गया। फर्स्ट हाफ में अनपरा के सत्यांश यादव ने एक गोल किया। सेकंड हाफ में एक गोल अनपरा के ही जीशान ने और एक गोल ईशान सिंह ने किया।

इस प्रकार अनपरा ने बीना को 3-0 गोल से पराजित किया और इस प्रकार अनपरा सेमी फ़ाइनल में पहुंची और बीना की टीम चैंपियनशिप से बाहर हो गई। दोनों ही टीमों ने खेल मे अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में रेफरी की भूमिका अरविंद यादव (गप्पू) रहे वही लाइंस मैन की भूमिका सुजीत कुमार एवं ज्ञानी शर्मा के द्वारा एवं फोर्थ रेफरी की भूमिका मुकेश तिवारी (बाबा) द्वारा निभाई गई। इस मैच का संचालन जिला फुटबॉल सोनभद्र के सचिव अहमद खान (नूर) व संघ के कोषाध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस खेल के मौके पर कामेश्वर सिह, कृष्ण पासवान, बृजेश यादव, गोलू कुमार, राम बाबू पटेल, बन्टी चौरसिया व जिला फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वही इस खेल को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel