Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

दानवीर कर्ण की आत्मगाथा को देख एनटीपीसी सिंगरौली के दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Published on: 01-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश संगीत एवं नाटक अकादमी लखनऊ एवं एनटीपीसी सिंगरौली, सोनभद्र के सहयोग द्वारा चार दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह 2023-24 का शुभारंभ बीते 31 जनवरी की शाम को किया गया।

यह नाट्य कार्यक्रम 31 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से एनटीपीसी सिंगरौली के सरस्वती सभागार, कर्मचारी विकास केंद्र मे आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस के गुजरानिया, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, एनटीपीसी सिंगरौली थे I

नाट्य समारोह के पहले दिवस के कार्यक्रम का शीर्षक कर्णभारम् था, जिसकी रूपरेखा श्रीमती शैलजा कान्त, संगीत एवं नाटक अकादमी (लखनऊ) द्वारा किया गया तथा ज्ञान प्रवाह ट्रस्ट, वाराणसी के निर्देशक युगल किशोर मिश्र द्वारा “कर्णभारम्” नाटक की कथा वस्तु साझा की गयी।

“कर्णभारम्” की इस प्रस्तुति में दानवीर कर्ण के व्यक्तित्व के आद्योपांत प्रसंगो को संयोजित करने की दृष्टि से कर्ण के जन्मवृत्तान्त, युवा कर्ण को रंगशाला में अर्जुन द्वारा ललकारने, माता कुंती के मूर्छित होने, दुर्योधन द्वारा कर्ण को अङ्गदेश का राजा बनाने, माता कुंती द्वारा कर्ण को कौरवपक्ष से युद्ध न करने के आग्रह एवं महाभारत के युद्ध में कर्ण के महाप्रयाण के दृश्यों को दृश्यबंध करते हुए दिखाया गया कि किस प्रकार युद्धभूमि में कर्ण का रथचक्र भूमि में धँस जाता है।

जिसे निकालने का प्रयत्न करते समय श्री कृष्ण के संकेत पर अर्जुन के बाण-प्रहार से कर्ण वीरगति को प्राप्त होते हैं। चार दिवसीय के इस नाट्य समारोह का मुख्य उद्देश्य एनटीपीसी के परिवारजनों में स्वस्थ मनोरंजन का प्रसार करना तथा महाभारत की ऐतिहासिक कथावस्तु के माध्यम से नाट्य प्रस्तुति द्वारा दर्शकजनों की मानवीय संवेदनाओं को उकेरना तथा महारथी कर्ण का जीवन, सामाजिक त्याग एवं बलिदान की प्रेरणाको लोगों के हृदय में जागृत करना था।

इसी कड़ी में प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि के आशीर्वचनों द्वारा सम्पन्न हुआ, जिसमें उन्होंने नाटक में सम्मिलित सभी कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी,लखनऊ के सौजन्य से आने वाले दिनों में अलग अलग विधाओं में कई सुप्रसिद्ध प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी जिसका एनटीपीसी परिक्षेत्र साक्षी बनेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel