Latest News

दिनांक 10.08.2024 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को दो-दो पालियों में होना का प्रस्तावित।

Published on: 10-08-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा जनपद उन्नाव में निर्धारित 09 परीक्षा केन्द्रों में दिनांक 23/24/25.08.2024 व दिनांक 30/31.08.2024 को दो-दो पालियों में होना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं सुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु ,आज दिनांक 10.08.2024 को मोनिका सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ , श्रीमान अपर जिलाधिकारी उन्नाव महोदय एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सभी 09 परीक्षा केन्द्रों पर लगे केन्द्र पर्यवेक्षकों (पुलिस ड्यूटी), पुलिस अधिकारीयों, परीक्षा केन्द्र प्रधानाचार्यों, थानाध्यक्ष जीआरपी ,जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ मीटिंग की गई तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel