Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

नंदकिशोर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई प्रारंभ

Follow

Published on: 16-02-2024

कुंडेश्वर आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को श्री 108 आशुतोष अपर्णा धर्म सेतु लोकन्यास (मंदिर ट्रस्ट) कुंडेश्वर धाम जिला टीकमगढ़ की साधारण आम सभा की बैठक दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें कोरम पूरा न होने के कारण बैठक 1 घंटे के लिए स्थगित की गई। 1 घंटे बाद दोपहर 1:00 बजे पुन बैठक प्रारंभ हुई। लोकन्यास के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर दीक्षित ने बैठक की अध्यक्षता की। न्यास की आमसभा की बैठक में कोषाध्यक्ष श्री बृज किशोर पटेरिया द्वारा 1 अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2024 तक के वर्षवार आय व्यय पत्रक अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किए। उक्त आय व्यय पत्रको पर विचार उपरांत आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। तत्पश्चात ट्रस्ट अध्यक्ष श्री नंदकिशोर दीक्षित ने लोकन्यास की प्रबंध कार्यकारिणी के निर्वाचन करने का प्रस्ताव रखा। आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की लोकन्यास की प्रबंध समिति के निर्वाचन एक माह के अंदर कराए जाएं तथा निर्वाचन हेतु श्री यज्ञदीप रावत एडवोकेट को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अतिरिक्त सूर्य प्रकाश पस्तोर पूर्व अध्यक्ष की सदस्यता आमसभा द्वारा बहाल करने का निर्णय पारित किया गया तदोपरांत बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों का आभार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन पाठक ने किया तथा बैठक समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई। न्यास की आमसभा की बैठक में ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी तथा सैकड़ो की संख्या में न्यासी सदस्य उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel