Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

नेताप्रतिपक्ष अभिषेख खरे रानू ने सीएमओ से की नाराजगी व्यक्त

Follow

Published on: 03-09-2023

दीनदयाल रसोई व पट्टा वितरण कार्यक्रम में दिखी अव्यवस्थाये

नेताप्रतिपक्ष ने सीएमओ से की नाराजगी व्यक्त

बाहरी व्यक्ति द्वारा नपा में नोटसीट लिखने का भी उठा मुद्दा

टीकमगढ़। नगर पालिका सीएमओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक बार पुनः अव्यवस्थाये देखने को मिली। सभी पार्षदो को उक्त कार्यक्रम की जानकारी तक नही दी गई। साथ ही पट्टा वितरण संबंधी 1 भी पात्र हितग्राहियों नगर पालिका को नही मिला दीनदयाल रसोई के तृतीय चरण के शुभारम्भ एवं भूमिहीनो को पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ के निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा फायर बिग्रेड के बगल मे किया गया। जिसमे अव्यव्यवस्थाये देखकर नपा नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे व समस्त पार्षदों ने सीएमओ गीता मांझी से नाराजगी व्यक्त की। नेताप्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू ने बताया कि नपा सीएमओ गीता मांझी के निर्देश पर एक बाहरी ब्यक्ति मदन सोनी सरकारी क्वार्टर में रहता है और नपा का सरकारी कार्य करता है। यहाँ तक कि नगर पालिका कार्यो की नोटसीट भी लिखता है। नपा सीएमओ की बाहरी ब्यक्ति पर इस तरीके की निर्भरता की बजह से ही अव्यवस्था फैल रही है।
नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे ने बताया कि उक्त वाहरी ब्यक्ति के हस्तक्षेप पर सीएमओ गीता मांझी से बहस भी हुई क्योंकि बाहरी ब्यक्ति मदन सोनी द्वारा नगर पालिका के कमर्चारियों को अनाधिकृत रूप से फटकार लगाते हुए निर्देशित किया जा रहा था। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने विरोध करते हुए बाहरी ब्यक्ति मदन सोनी को फटकार लगाते हुए मौके से जाने के लिए कहा। इसी अव्यवस्था को देखकर सभी पार्षदो ने मंच का बहिष्कार कर सामने बैठना उचित समझा। जिसकी बजह से मंच पर नपाध्यक्ष अकेले बैठे रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel