Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

पति की मौत के सात साल बाद महिला को मिला न्याय

Published on: 09-01-2024

स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर भारतीय जीवन बीमा निगम ने 35427 रूपये का चेक दिया

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ सुलह समझौता

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने मंगलवार को सुलह समझौता के आधार पर भारतीय जीवन बीमा निगम से वादिनी रेहाना परवीन को 35427 रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया। पति की मौत के सात साल बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली। बता दें कि चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला बाजार निवासिनी वादिनी रेहाना परवीन पत्नी स्वर्गीय नूरुद्दीन के पति की मृत्यु 7 जून 2017 में बीमारी की वजह से हो जाने के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम बीमित राशि को देने में आना-कानी कर रही थी। इस वजह से रेहाना परवीन ने अधिवक्ता अनवर राईन के माध्यम से 23 सितंबर 2021 को स्थाई लोक अदालत में मुकदमा दायर किया था। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए वादी रेहाना परवीन को स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा 35427 रूपये का चेक दिया गया। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिवक्ता डीपी सिंह, अधिवक्ता अनवर राईन, सोबी बानो आदि लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel