Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

पार्टी के नाराज़ नेताओं को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही, सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव,पार्टी के विश्वास पर उतरूंगा खरा -राकेश गिरी

Follow

Published on: 22-10-2023

पार्टी नाराज़ नेताओं को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही, सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव,पार्टी के विश्वास पर उतरूंगा खरा -राकेश गिरी

भाजपा से टिकट मिलने के बाद रविवार को राकेश गिरी गोस्वामी भोपाल से टीकमगढ़ पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। ढोल धमाकों के साथ नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश गिरी को टिकट मिलने की बधाई दी और मिठाई खिलाकर फूल मालाओं से स्वागत किया।
टीकमगढ़ विधानसभा से लगातार दूसरी बार राकेश गिरी गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी से नाम घोषित होने के बाद आज राकेश गिरी भोपाल से महामना ट्रेन से टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे।
इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ नगर में रैली निकाली गई। रैली में राकेश गिरी गोस्वामी बुलेट पर सवार होकर निकले।
राकेश गिरी का जगह जगह स्वागत किया। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ नगर में रैली निकाली गई। रैली में राकेश गिरी गोस्वामी बुलेट पर सवार होकर निकले।
मिश्रा तिराहा पर भाजपा नेता हर्ष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। स्टेट बैंक चौराहा पर समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े। नगर भ्रमण के दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
शहर में रैली निकालने के बाद भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी गोस्वामी शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। कार्यकर्ताओं और जनता ने पिछली बार चुनाव जिताया था। इस बार भी जनता विकास का साथ देते हुए चुनाव जिताएगी। राकेश गिरी द्वारा पार्टी के नाराज हुए कार्यकर्ता हो पदाधिकारी को लेकर पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया की पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के मार्गदर्शन में बह हमेशा कार्य करते रहे हैं और उनका मार्गदर्शन उन्हें हमेशा प्राप्त रहेगा और वह एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे पार्टी के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और वह सब एक साथ हैं और वह कल भी उनके साथ थे और आज उनके साथ रहेंगे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel