Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

पुष्प प्रदर्शनी में इस वर्ष भी राजकीय उद्यान की मोती लाल उद्यान इकाई ने परचम लहराया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-03-2024

पुष्प प्रदर्शनी में इस वर्ष भी राजकीय उद्यान की मोती लाल उद्यान इकाई ने परचम लहराया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

          दिनाँक 09, 10 व 11 मार्च 2024 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिवस में पुरस्कार वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के हाथो द्वारा पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में श्री सुरेश कुमार यादव, प्रभारी, मोती लाल उद्यान इकाई, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज को सभी वर्गों में ओवर ऑल चैपियन हेतु चुनौती कप एवं रू0-21000/- धनराशि का चेक मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। सम्पूर्ण प्रदर्शनी के द्वितीय ओवरआल विजेता के रूप में  प्रभारी बैण्ड स्टैण्ड उद्यान इकाई श्री अशोक कुमार सिंह, राजकीय उद्यान प्रयागराज को शील्ड एवं रू0-11000/- धनराशि का चेक तथा सम्पूर्ण प्रदर्शनी के तृतीय ओवरआल विजेता के रूप में स्वराज भवन ट्रस्ट, प्रयागराज को शील्ड एवं रू0-5100/- का धनराशि का चेक दिया गया। 

          पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रमित शर्मा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न प्रजातियों के फूलों, शोभाकार पौधों, पुष्पों से बनी विभिन्न कलाकृतियॉं लोगों की रचनात्मकता का परिचायक है। जिलाधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदर्शनी में आये लोगों ने विभिन्न फूलों, फलों आदि का भरपूर आनन्द उठाया। यहाँ प्रदर्शित फलों, सब्जियों एवं फूलों  की नई प्रजातियों एवं तकनीकों से किसान भी लाभान्वित होंगे। चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित यह प्रदर्शनी प्रदेश में उद्यान विभाग की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। अगले वर्ष इस प्रदर्शनी को और अच्छा बनाने का प्रयास करें। मुख्य विकास अधिकारी ने इतनी अच्छी और भव्य प्रदर्शनी आयोजित करने हेतु उद्यान विभाग एवं पुष्प प्रदर्शनी समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। अधीक्षक राजकीय उ़द्यान द्वारा  प्रदर्शनी के बारे में संक्षिप्त रूप से बताते हुए अवगत कराया कि अमर शहीद आजाद पार्क में आयोजित यह प्रदर्शनी पिछले 74 सालों से आयोजि की जा रही है। इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में राजकीय उद्यान के मालियों एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न अन्य संस्थायें जैसे इण्डियन बैंक, रेलवे, स्वराज भवन, नगर निगम, चिकित्सा, अग्निशमन, पुलिस , आर्मी , एयर फोर्स आदि का सहयोग रहता है। 

            बच्चों में रचनात्मकता का विकास करने के लिए प्रदर्शनी में फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग को को भी सम्मिलित किया गया है जिसमें चित्रकला के लिए 08 से 14 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुभंागी त्रिपाठी एवं 15 से 25 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार कुमार विष्णुकान्त को मिला। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ओवरआल प्रथम पुरस्कार आशीष कुमार बिन्द को प्राप्त हुआ। 

             अधीक्षक,राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज द्वारा बताया गया है कि 26 वर्गों में विभक्त प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रू0-300/-एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को रू0-200/- नगद के रूप में प्रदान किया गया। जो प्रतिभागी आज पुरस्कार पाने से वंचित रह गये है वे दिनांक-13.03.2024 को प्रातः 10ः00 से 05ः00 बजे के मध्य पुरस्कार से सम्बन्धित विवरण के साथ कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में उपस्थित होकर अपने पुरस्कार प्राप्त कर सकतें है।

            कार्यक्रम का संचालन श्री वी0 के0 सिंह औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, खुशरूबाग, प्रयागराज द्वारा किया गया। 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel