Latest News
‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। भारत समाचारलॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025) | एनबीए समाचारकश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें | भारत समाचार‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है‘मुझसे ज्यादा स्किन किसी के पास नहीं’: जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन के लिए बड़ी राहत; यहाँ जानिए क्रिकेट समाचार क्यों‘प्रतिनिधिमंडल का विवेक’: सरकार ने एलओपी-आगंतुक बैठकों के दावे पर राहुल गांधी का पलटवार किया; उनसे मिलने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम बताए | भारत समाचार

प्रधानमंत्री का 15 सितंबर को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

Follow

Published on: 12-09-2024

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक, युद्ध स्तर पर तैयारियों को मूर्त रूप देने का दिया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं स्टेशन परिसर में ही आयोजित सभा में लाभुकों को संबोधित करेंगे तत्पश्चात वोल्टास गोलचक्कर से गोपाल मैदान तक रोड शो एवं गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

माननीय प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में सोनारी एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड पर माननीय प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, टाटानगर स्टेशन, स्टेशन परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल, रोड शो, गोपाल मैदान स्थित सभा स्थल, अतिथियों की सूची आदि पर विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में माननीय प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपें गए । भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कहां-कहां बैरेकेडिंग होने है इसका आकलन किए जाने, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को स्टेज के साइज का आकलन करने व प्रोटोकॉल व नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर निर्देशित किया। इसी तरह स्थल के चारों ओर व विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट का डेप्लॉयमेंट करने को जिम्मेदारी दी गयी ।

इसी क्रम में प्रॉक्सिमिटी पास, वर्क फोर्स पास व प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के पास को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। सिविल सर्जन को हॉस्पिटल को स्टैंड बाई मोड पर रखने व एंबुलेंस की व्यवस्था, फूड सेफ्टी ऑफिसर, फायर सेफ्टी ऑफिसर को भी उनके क्षेत्र से संबंधित कई टास्क सौंपे गये । कार्यक्रम का अंतिम ड्राई रन 14 सितंबर को होगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, प्रतिनियुक्त अन्य भा. प्र. से के अधिकारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक एनईपी, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, डीपीओ, डीपीआरओ( पंचायती राज), डीपीआरओ (जनसंपर्क), विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel