Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस

प्रयागराज

Published on: 25-10-2023

पावन महापर्व विजय दशमी पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में एक दर्जन राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी समाजसेवी हुए रजिस्टर्ड

— 1 ईंट 1 रूपये से शिक्षालय निर्माण।
— तृतीय चरण के निर्माण का शुभारम्भ।

अयोध्या। एनजीओ पीडब्ल्यूएस व उसके सहयोगी संगठन एनएचआरसीसीबी-आर द्वारा 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के तृतीय चरण के निर्माण का शुभारम्भ परम पावन महापर्व विजय दशमी, 24 अक्टूबर 2023 को हुआ। इस विशेष अवसर पर विशेष सफल आन लाइन मीटिंग के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार में आकर दर्जन राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी समाजसेवियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसके पहले संगठन प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने प्रबन्ध समिति को छोड़कर अन्य सभी कमेटियों व इकाईयों को तत्काल प्रभाव से 23 अक्टूबर 2023 को भंग कर दिया था जिसके बाद विजय दशमी को विशेष सफ़ल आन लाईन मीटिंग करके एकमत सर्व सम्मति से संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के पुर्नगठन की प्रक्रिया के शुभारम्भ के साथ निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के तृतीय चरण के निर्माण का शुभारम्भ भी हो गया।
उपरोक्त के संदर्भ में पीडब्ल्यूएस प्रमुख व एनएचआरसीसीबी-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवाकेट ने बताया कि परम पावन महापर्व विजय दशमी 24 अक्टूबर 2023 को श्रीमती मनीषा पाण्डेय अध्यक्षा (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), आर के पाण्डेय एडवोकेट (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) संस्थापक प्रबंधक, नरेन्द्र सिंह राठौड़ (जोधपुर, राजस्थान) प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान व सक्रिय सदस्य राष्ट्रीय टीम, दिनेश मिश्र (सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश) सक्रिय सदस्य राष्ट्रीय टीम, सूर्य प्रकाश पाण्डेय jमुंबई, महाराष्ट्र), रमेश बाबू गुप्ता (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), बिंदु गुप्ता प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), मुकेश कुमार, (हरिद्वार, उत्तर प्रदेश), संजय कुमार गुप्ता (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), कु. निर्मला सैनी (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), सुरेश कुमार (मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) व दिनेश शर्मा (हरिद्वार, उत्तराखण्ड) आदि राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी समाजसेवियों को पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार में स्थाई रजिस्टर्ड सम्मानित सदस्य बनाया गया।
बता दें कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस द्वारा विजय दशमी पर्व 25 अक्टूबर 2020 को पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का संकल्प पावन मां गंगा -यमुना -सरस्वती के त्रिवेणी संगम की जल धारा में तीर्थराज प्रयागराज में लिया गया था जिससे इस विशेष पर्व को संगठन द्वारा परम पावन महापर्व विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।
जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए समाज में शत प्रतिशत साक्षरता के साथ अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर विश्वगुरू राष्ट्र बनाना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel