Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बकरी पालन में स्वरोजगार की अपार सम्भावनायें!

Published on: 17-10-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*बकरी पालन में स्वरोजगार की अपार सम्भावनायें!*

बस्ती – आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बंजरिया, बस्ती द्वारा अटैªक्टिंग एण्ड रिटेनिंग यूथ इन एग्रीकल्च्र (आर्या) योजनान्तर्गत ‘‘बकरी पालन’’ विषय पर रोजगारपरक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन्द्राध्यक्ष डा0 एस0एन0 सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी भी बकरी पालते थे और उसका दूध पीते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों की गाय के नाम से मशहूर बकरी हमेशा आजीविका के सुरक्षित श्रोत के रूप में पहचानी जाती रही है। बकरी छोटा पशु होने के कारण इसके रख-रखाव में लागत भी कम लगती है। सूखा पड़ने के दौरान भी इसके खाने का इन्तजाम सरलता से हो सकता है। इसकी देखभाल का कार्य महिलायें एवं बच्चे आसानी से कर सकते है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे बेंचकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से की जा सकती है। आज के परिवेश में बकरियों के मॉस एवं दूध की मॉग दिनो दिन बढ रही है तथा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की जा रही है, जिसमें बकरी पालन पर 50 प्रतिशत तक सब्सीडी का लाभ प्राप्त करके, वेरोजगार नवयुवक स्वरोजगार के रूप में अपनाकर इसे अपनी आजीविका का साधन बना सकते है।
डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, पशुपालन विशेषज्ञ ने अवगत कराया कि बकरी पालन कृषि की एकीकृत फसल प्रणाली (आई.एफ.एस.) माडल का अभिन्न अंग है जिसमें एक ही खेत में नवयुवक बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, बागवानी आदि करके वर्ष भर आय एवं स्वरोजगार प्राप्त कर सकते है। बकरी पालन मुख्यतयः मांस, दूध, बाल, खाल एवं खाद के लिए किया जाता है जिसे किसी भी वर्ग का कृषक आसानी से कर सकता है। उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को बकरियों की प्रमुख नस्लें एवं उनका चयन, आवास व्यवस्था, आहार व्यवस्था, बकरियों में लगने वाले रोग एवं उपचार तथा टीकाकरण आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा0 प्रेम शंकर, डा0 वी0बी0 सिंह, हरिओम मिश्र, आदित्य प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर, मनीष कुमार, कौशलेन्द्र राव, प्रदीप, अर्जुन वर्मा, आदर्श सिंह, अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel