Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

बामौर और गुरसराय की मास्टर प्रीमियर लीग में शानदार जीतगुरसराय के रवि कुशवाहा ने जड़ा शतक

Published on: 28-10-2023


झांसी-ग्वालियर मार्ग स्थित रानी लक्ष्मीबाई क्रिकेट ग्राउंड पर दिनांक 28/10/2023 को मास्टर प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के मैच संपन्न हुए।
पहला मैच बंगरा और बामौर के बीच खेला गया। जिसमें बंगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 99 रनों का लक्ष्य दिया। बंगरा की ओर से अजय ने 42 व रिषभ ने 13 रनों का योगदान दिया। वही बामौर की ओर से राजीव ने 3, केतन व नारायण ने 2–2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बामौर टीम ने 7 विकेट खोकर बंगरा को 3 विकेट से पराजित किया।
बामौर की ओर से केतन ने 32 व गुलाब ने 22 रन बनाए। बंगरा की ओर से रिषभ ने 4 विकेट, राजेश, अनिल व इस्लाम ने 1–1 विकेट की सफलता हासिल की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए केतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का अगला मैच चिरगांव और गुरसराय के बीच खेला गया। गुरसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रवि कुशवाहा की शानदार शतकीय (100*) पारी व अभिषेक (17) के बदौलत चिरगांव के सामने 4 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चिरगांव की ओर से राजेंद्र वर्मा, राकेश व राम ने 1–1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरगांव की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना सकी। चिरगांव की ओर से अमित यादव ने 26 व राजेंद्र वर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया वही गुरसराय की ओर से अजय देवलिया ने 3 व हर्ष ने 2 विकेट चटकाए और गुरसराय ने यह मैच 45 रनों से जीत लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रवि कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैदान पर मनोज यादव, डा. देवेंद्र यादव, महेन्द्र सिंह, नितिन शर्मा, नारायण राजपूत, कुलदीप यादव, डा. खुर्शीद, रवि यादव, अमित यादव, अमरपाल, मोहित मिश्रा, लकी, धर्मेंद्र आर्य, अक्ति, अनिल, राजू यादव,अजय कुमार व अजय प्रजापति आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel