Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

बोर्ड परीक्षा के तनाव में हाईस्कूल छात्र ने दी जान

Published on: 15-02-2024

लखनऊ- बोर्ड परीक्षा के तनाव में हाईस्कूल के छात्र ने बुधवार फांसी लगा ली। घटना के वक्त छात्र घर में अकेला था। ठाकुरगंज क्षेत्र के शिवाजीपुरम इलाके में रहने वाले मजदूर राजेंद्र गौतम का बेटा हिमांशु गौतम 18 कैंपवेल रोड स्थित इरम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। मां शीला राजाजीपुरम इलाके में एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। राजेंद्र के दो छोटे मंजेश और राघवेंद्र हैं। मंगलवार को राजेंद्र व शीला अपने-अपने काम पर चले गए। दोपहर दो बजे मंजेश और राघवेंद्र बाल काटने के लिए गए थे। घर पर हिमांशु अकेला था। कुछ देर के बाद मंजेश और राघवेंद्र वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दोनों ने बड़े भाई हिमांशु को आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। दोनों भाइयों ने इस बात की खबर मां व पिता को दी। कुछ ही देर में राजेंद्र व उनकी पत्नी शीला भी घर पहुंच गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो हिमांशु का शव छत में लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राजेंद्र ने बताया कि 22 फरवरी से हिमांशु के बोर्ड की परीक्षा होनी थी। ऐसी आशंका है कि परीक्षा के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel