Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित ललितपुर के शख्स को मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में मिला नया जीवन

Published on: 27-07-2024

झांसी! मैक्स अस्पताल वैशाली के डॉक्टरों ने एडवांस न्यूरो नेविगेशन और माइक्रोस्कोपिक ब्रेन सर्जरी के जरिए ललितपुर के एक मरीज का सफलतापूर्वक इलाज किया. इस मरीज को सेरेबेलोपोंटाइन एंगल (सीपीए) ट्यूमर था, जो एक कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर माना जाता है. ब्रेन के संवेदनशील हिस्सों में होने के कारण ये ट्यूमर डॉक्टरों के लिए गंभीर चुनौतियां पेश करते हैं
इस तरह के जटिल मामलों का सफलतापूर्वक इलाज करने में मदद करने वाली एडवांस तकनीक के बारे में मैक्स अस्पताल वैशाली के न्यूरोसर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर यशपाल बुंदेला ने अहम जानकारी दी. इस दौरान उनके साथ मरीज भी मौजूद थे केस की जटिलताओं के बारे में मैक्स अस्पताल वैशाली के न्यूरोसर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर यशपाल बुंदेला ने बताया, ”ललितपुर के रहने वाले इस मरीज को हाल ही में मैक्स अस्पताल वैशाली में भर्ती कराया गया था. मरीज को बार-बार तेज सिरदर्द की शिकायत थी. जांच में सामने आया कि सीपीए क्षेत्र में ट्यूमर है. ये एरिया ब्रेन का एक बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. इसी कारण से हटााने के लिए सटीकता और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है. हमारी टीम ने सर्जरी के दौरान सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए न्यूरो नेविगेशन गाइडेंस के तहत एक हाई एंड माइक्रोस्कोप का उपयोग किया. सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई, और सर्जरी के बाद मरीज की हालत काफी सुधार हुआ. मरीज ने अच्छी रिकवरी की और 3 दिनों के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई. फिलहाल, मरीज को कोई लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत काफी बेहतर है सेरेबेलोपोंटाइन एंगल (सीपीए) ट्यूमर एक नियोप्लाज्म है जो ब्रेन के तने और निचले हिस्से के बीच में होता है. ये वो एरिया होता है जो रीढ़ की हड्डी के तरल पदार्थ से भरा होता है. सीपीए ट्यूमर पोस्टीरियर फोसा में सबसे आम ट्यूमर होते हैं, जिससे इंट्राक्रैनील ट्यूमर के 5-10% केस सामने आते हैं. ज्यादातर सीपीए ट्यूमर सौम्य होते हैं, लेकिन अगर इनका इलाज सही वक्त पर न कराया जाए तो रिस्क हो सकता है, नसों को नुकसान पहुंच सकता है या ब्रेन स्टेम कंप्रेस हो जाते हैं डॉक्टर यशपाल ने आगे कहा, ”लोकेशन के कारण सीपीए ट्यूमर का इलाज हमेशा एक चुनौती रहती है. हालांकि, एडवांस तकनीक और एक कुशल टीम के साथ, हम सफल रिजल्ट पा सकते हैं. हम मरीज के ठीक होने से खुश हैं और उनके जीवन में सुधार आने पर आभारी हैं

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel