Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न ,

Follow

Published on: 20-03-2024

भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न , भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना व श्रीमती कमल वीरेंद्र कुमार रही उपस्थित, बैठक पश्चात भटनागर कॉलोनी में किया गया प्रचार- प्रसार। टीकमगढ़। आज भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला बैठक स्थानीय होटल में संपन्न हुई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव व श्रीमती कमल वीरेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रही, कार्यक्रम पश्चात महिला मोर्चा की बहनों ने कार्यकर्ताओं सहित भटनागर कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार के समर्थन में प्रचार- प्रसार किया। वहीं बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है व जिला स्तर , मंडल स्तर व ग्राम स्तर पर उनके प्रवास नियमित होते रहे इसके लिए हम सब प्रयासरत हैं। श्रीमती कमल वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ता देवतुल्य पार्टी है, कार्यकर्ता ही मुख्य भूमिका में होता है , आनेवाले चुनाव में हम सब को मिलकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है जिसमें महिला मोर्चा महत्त्वपूर्ण कड़ी है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर जिले में प्रवास को लेकर प्रभारी बनाए जा रहे हैं, जिसमें जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा को विभिन्न जिम्मेदारी बांटी जा रही है व लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा धर-धर पहुंचकर महिलाओं के हक के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया जाएगा व उनसे कमल के फूल के लिए वोट की अपील की जाएगी। महिला मोर्चा की बैठक में वरिष्ठ भाजपाई सरोज राजपूत , जिला उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, जिला मंत्री पूनम अग्रवाल व पुष्पा यादव, सुशीला राजपूत,पूनम परमार,संध्या सोनी,किरण त्रिपाठी,जस्सन राजा,मंजू तिवारी,मीरा खरे, मनीषा नायक आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भटनागर कॉलोनी के प्रचार में महिला मोर्चा के साथ कार्यकर्ताओं में प्रतेंद्र सिंधई, अनुराग वर्मा, प्रफुल्ल द्विवेदी,मुन्ना लाल साहू, स्वप्निल तिवारी, नरेश तिवारी, रोहित वैसाखिया, शक्ति दोदंरिया , पंकज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel