Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

भारत मे तीन नये कानून आज से होगे प्रभावी, न्याय प्रणाली में आएगा सुधार।

Published on: 01-07-2024

आईपीसी के जगह आज से दर्ज होगा बीएनएस में एफआईआर

नौतनवां/महराजगंज:भारतीय दण्ड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता व आपराधिक प्रक्रिया संहिता की जगह पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सम्पूर्ण भारत में आज से होगा
प्रभावी।
भारतीय दण्ड संहिता 1860 में  कुल 511 धाराएं 23 अध्याय थे। लेकिन जुलाई से लागू होने वाली भारतीय न्याय संहिता में अब केवल 358 धाराएं व 20 अध्याय रखे गए हैं। 25 दिसंबर 2023 को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद यह  जुलाई 2024 से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं। इसकी जानकारी  देते हुए,इलाहबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता मोहम्मद आजम ने मानवाधिकार मीडिया से बातचीत में बताया कि,आज से भारतीय दण्ड संहिता के जगह पर भारतीय न्याय संहिता पूरे देश में प्रभावी हो गई है। जिसमें कुछ प्रमुख धाराओं के परिभाषाओं में कोई बदलाव न करके उनकी धाराओं की संख्या में बदलाव किया गया  हैं। भारतीय दण्ड संहिता में पूर्व के निरर्थक धाराओं को हटा दिया गया है।आपराधिक प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को लाया गया है।जो पूर्व की संहिता से काफी सुलभ है। इसमें प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कई माध्यमों का रास्ता प्रशस्त कराया गया है।यह प्रक्रिया  त्वरित न्याय को बढावा देगा।
भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को प्रभावी किया गया है।इस में वर्तमान समय में घटना में प्रयुक्त होने वाली भिन्न भिन्न टेक्नोलॉजी कि साक्ष्यिक ग्रहता के बारे में काफी सशक्त किया गया है।इस तुलनात्मक अध्ययन में आईपीसी की इन धाराओं  के स्थान पर बी एन एस की ये धाराए लागू होगी।

आईपीसी                               बीएनएस
धारा 96 से 106तक         धारा 34 से 44 तक हो गई ।
धारा 107 से 117तक        धारा 45 से 57तक हो गई।
धारा 120 B                      धारा 61 (2) कर दी गई ।
धारा 511                           धारा 62कर दी गई।
धारा 375                          धारा 63 में किया गया है।
धारा 376                         धारा 64  का प्रयोग होगा।
धारा 376 ए।                  धारा 66कर दी गई।
376 बी                          धारा 67 कर दी गई।
376 ग                         धारा 68 का प्रयोग होगा।
धारा 376 D                 धारा 70 लागू होगी
धारा 354                      धारा 74
धारा 354 क                 धारा  75 का प्रयोग होगा।
धारा 354 ख                   धारा  76  का प्रयोग होगा।
धारा 354 ग                    धारा  7 7का प्रयोग होगा।
धारा 354 घ                    धारा 78 लागू होगी।
धारा 304 बी                   धारा 80 होगी।
धारा 494                       धारा 82  होगी।
धारा 498 ए                    धारा 85* होगी
धारा 312                      धारा 88 होगा।
धारा 313                        धारा 89 होगा।
धारा314 बी                      धारा 90 होगा 
धारा 315                         धारा  91होगा।
धारा 316                       धारा   92 लागू होगी।
धारा 317                       धारा 93 अब लागू होगी।
            
धारा 304 ए                 धारा 106 लागू होगी
धारा 306                   धारा 108 अब लागू होगी व धारा307                    धारा 109अब लागू होगी।
धारा 308                धारा 110 लागू होगी।
धारा 323               धारा 115(2) लागू होगी।
धारा 325                धारा 117 (2) लागू होगी।
धारा 362                धारा 138  लागू होगी।
धारा 364                  धारा 140 लागू होगी।
धारा 309               धारा 226में दंडित किया जाएगा।
धारा 378,379        धारा303 कर दी गई है।
धारा 383                धारा 308 कर दी गई है।
धारा 452                 धारा 333 लागू होगी।

भारत की संप्रभुता एकता अखंडता को खतरे में डालने वाला कार्य बी एन एस की धारा 152 को नया जोड़ा गया है।पूर्व के मामलों में आईपीसी लागू रहेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel