Latest News
डब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट

मंत्री नन्दी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन की असीम संभावनाओं पर की चर्चा– अभिषेक गुप्ता 

Published on: 12-09-2023

प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास 

40 करोड़ की धनराशि जारी

मंत्री नन्दी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन की असीम संभावनाओं पर की चर्चा– अभिषेक गुप्ता 

कल्याणी देवी मंदिर और तक्षक तीर्थ का होगा पर्यटन विकास

मंत्री नन्दी ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर रखा था प्रस्ताव

महाकुम्भ 2025 के लिए संगम नगरी प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जाएगा। जिसके लिए आज पर्यटन विकास विभाग ने 40 करोड़ की धनराशि जारी की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर प्रयागराज में पर्यटन विकास की असीम  संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं प्रयागराज के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 40 करोड़ की धनराशि जारी होने पर आभार जताया।

महाकुम्भ 2025 के लिए प्रयागराज को सजाने संवारने एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। मंत्री नन्दी ने भी कुछ दिनों पूर्व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी से मुलाकात कर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ एवं मां कल्याणी देवी मंदिर के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुए पर्यटन विभाग ने धनराशि जारी कर दी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 का भव्य और भव्यतम आयोजन होगा, जिसे पूरी दुनिया देखेगी। जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए गए 40 करोड़ की धनराशि से दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ, महर्षि भारद्वाज आश्रम, द्वादश माधव मंदिर, पंचकोषी परिक्रमा पथ के मंदिरों, कल्याणी देवी मंदिर, अलोपशंकरी देवी, पड़ीला महादेव मंदिर, दुर्वासा ऋषि आश्रम आदि धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जायेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel