Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

मण्डलीय प्रशिक्षण में 434 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जायेगा – मण्डलायुक्त!

Published on: 09-09-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

मण्डलीय प्रशिक्षण में 434 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जायेगा – मण्डलायुक्त!

बस्ती – मा. राजस्व परिषद के निर्देशानुसार मण्डलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, बस्ती (स्थापित खैर इण्डस्ट्रियल इण्टर कॉलेज, बस्ती) में नवनियुक्त लेखपालों का प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रशिक्षु लेखपालों के उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। मण्डल के तीनों जनपदों में नवचयनित लेखपालों का प्रशिक्षण एक वर्ष तक चलेगा। मण्डलीय प्रशिक्षण में 434 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
आयुक्त महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि वास्तव में लेखपाल ही आमजनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर सकता है। उन्होंने अनुशासन पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लेखपाल की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के सम्बन्ध में अपने सम्बोधन में मुख्य राजस्व अधिकारी, द्वारा लेखपालों के कार्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया।
मंच का संचालन नायब तहसीलदार इटवा-सिद्धार्थनगर राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी बस्ती सदर, शत्रुघ्न पाठक, उपजिलाधिकारी सन्तकबीरनगर अरूण कुमार, तहसीलदार बस्ती सदर/प्रधानाचार्य मण्डलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय विनय प्रभाकर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भूलेख बस्ती अजय कुमार चौधरी, ना० तहसीलदार बस्ती सदर वीर बहादुर सिंह, विजय गुप्ता, (राजस्व निरीक्षक) नन्द कुमार श्रीवास्तव, (राजस्व निरीक्षक) संजय श्रीवास्तव, (लेखपाल, भूलेख अनुभाग-बस्ती) अभिनव, (लेखपाल, भूलेख अनुभाग-बस्ती) ललित यादव, (लेखपाल, तहसील बस्ती सदर) मनोज उपाध्याय, (लेखपाल, तहसील बस्ती सदर) भगवान तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel