Latest News
What Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So Popularशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महापौर ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 15-02-2024

महापौर ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

वेडिंग जोन बनाकर सरकार दे रही है रोजगार : अभिलाषा गुप्ता नन्दी

जन आन्दोलन के रूप में आगे बढ़ रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा : राजेन्द्र मिश्र महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज 15 फरवरी। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रत्येक हकदार को मिले इसी उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन आज प्रथम सत्र में सीओडी रोड नैनी तथा द्वितीय सत्र में रोटरी पार्क मुट्ठीगंज पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आमजन उपस्थित रहे। प्रथम सत्र के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक टायलेट और पिंक पुलिस बूथ की व्यवस्था की गयी है। उन्हांने कहा कि सरकार वेडिंग जोन बनाकर लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करा रही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वैन के साथ लगाये गये कल्याणकारी स्टालों के माध्यम से क्षेत्र के पात्र लोगों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन आन्दोलन के रूप में आगे बढ़ रही है।

द्वितीय सत्र में रोटरी पार्क मुट्ठीगंज में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि योजनाओं से रूबरू करने और उसका लाभ प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये हैं सभी लोग उसका फायदा उठाये। इस अवसर पर प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा उपस्थित लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलापूर्ति कार्यालय, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य कैम्प, आयुष्मान, जिला उद्योग, समाज कल्याण, आधार, डूडा, दिव्यागजन सशक्तीकरण आदि के स्टाल लगाये गये। योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी (भारत सरकार) राम मूरत ने बताया कि प्रयागराज महानगर में 08 फरवरी से प्रतिदिन दो निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रथम सत्र में आर्य कन्या चौराहा तथा द्वितीय सत्र में सब्जी मण्डी तिराहा गोविन्दपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अनूप भारतीया, एवं नीरज टंडन, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, ज्ञानेश्वर शुक्ला, नरसिंह, कुन्दन सिंह, दिलीप केसरवानी, विनोद तिवारी, उर्मिला यादव, रजत दूबे, अनूप भारतीया, दीपचन्द्र, ज्योति मिश्रा, मनीष कुशवाहा, प्रहलाद तोमर, धनश्याम जायसवाल, दिनेश सिंह, हर्ष केसरी, रजनीश तिवारी, अनिल सिंह, नीरज शर्मा, जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी एवं डी.के. श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, राजेश सोनकर, हरीश मिश्रा, परमानन्द वर्मा, सचिन जायसवाल, संदीप जैन, शिखा खन्ना, ज्ञानेन्द्र, पूजा सिंह, अरविन्द सोनकर सहित बडी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को विकसित भारत से संबंधित 2024 का कैलेण्डर, बुकलेट, फ्लायर आदि उपलब्ध कराया गया। 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel