Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोआरीजोर में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का गोड्डा वासियों को दिया तोहफा

Follow

Published on: 18-08-2024

मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की बहन- बेटियों को मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की सम्मान राशि प्रदान कर नारी सशक्तिकरण की जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड और यहां के लोगों को सशक्त करने के संकल्प के साथ-साथ काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री बोले- राज्य सरकार के कार्यों से बदल रही राज्य की दशा और दिशा

हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है

सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर लोग बन रहे स्वावलंबी

जन कल्याण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है हमारी सरकार

सरकार के निर्णयों से राज्य भर में खुशी का दिख रहा माहौल

रांची, गोड्डा (झारखंड)। हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है। हम आपकी भावनाओं से भली- भांति वाकिफ हैं। यही वजह है कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, गरीब और किसानों- मजदूरों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा में विकास योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विपरीत पतिस्थितियों के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।

अपने संसाधनों को बढ़ा रहे हैं, ताकि आपके लिए और नई -नई योजनाएँ ला सकें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन कल्याण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। पिछले साढ़े वर्षों में अनेकों ऐसी योजनाएं लेकर आए , जिससे जुड़कर यहां के लोग सशक्त बन रहे हैं। अब ऐसी ही कई और जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने की कार्य योजना तैयार हो रही है । ये नई योजनाएं इस राज्य की दशा और दिशा बदलने का एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगी। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपने संसाधनों को बढ़ा रहे हैं।

नारी शक्ति को समर्पित है झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं काफी मेहनतकश हैं। वे घर- परिवार भी चलाती हैं और आमदनी के लिए काम भी करती हैं । ऐसे में हमारी सरकार राज्य की महिलाओं एवं बहन -बेटियों के लिए पहले से ही कई योजनाएं चला रही हैं। इसी क्रम में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना नाम से एक और ऐतिहासिक कड़ी आज से जुड़ रही है।

इस योजना के तहत महिलाओं और बहन- बेटियों को हर वर्ष 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य की बच्चियां पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 40 हज़ार रुपए दिया जा रहा है। इस योजना के अब तक 9 लाख से ज्यादा बच्चियां जोड़ी जा चुकी हैं। वहीं, 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को भी पेंशन योजना का लाभ दे रहे हैं ।

हर चेहरे पर मुस्कान लाने का कर रहे काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। सरकार की अनेकों योजनाएं हैं, जिससे जुड़कर लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। हमारी सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना लागू कर सभी बुजुर्गों, एकल महिलाओं और दिव्यांगों को आर्थिक सुरक्षा कवच दे रही है । वहीं, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन माफ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के इच्छुक नौजवानों को को 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि वे खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें। बड़े पैमाने पर खाली पड़े पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।

इसके साथ सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। सरकारी कर्मियों को बुढ़ापे की लाठी के रूप में पुरानी पेंशन योजना दी गयी है। अनुबंध पर काम करने वालों कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका जैसे अन्य कर्मियों को सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरकार के निर्णयों से राज्य भर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

झारखंड को हमेशा हाशिये पर रखा गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने से पहले और अलग राज्य बनने के बाद भी हमेशा हाशिये पर रहा। नीति- निर्धारकों द्वारा इस राज्य और यहां की गरीब जनता की सुध नहीं ली गयी। यही वजह है कि विकास के मामले में झारखंड पिछड़ता रहा। लेकिन, हमारी सरकार के गठन के बाद से राज्य को विकास की दहलीज़ पर ले जाने और यहां की जनता के उत्थान के लिए लगातार निर्णायक फैसले ले रही है। वह दिन दूर नहीं, जब झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा।

कई विकास योजनाओं का मिला तोहफा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 58 करोड़ 62 लाख रुपए की 73 योजनाओं का उद्घाटन एवं 128 करोड़ 53 लाख रुपये की 78 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की बहन- बेटियों को झारखंड मंईंयां सम्मान योजना की सम्मान राशि प्रदान कर रक्षा बंधन की सौगात दी।

योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्रीमती बेबी देवी एवं मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, विधायक श्री प्रदीप यादव तथा विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन समेत जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel