Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

मेडीकल काॅलेज की सौगात टीकमगढ़ के लिये स्वर्णिम उपलब्धि: विकास ,

Follow

Published on: 14-09-2023


मेडीकल काॅलेज की सौगात टीकमगढ़ के लिये स्वर्णिम उपलब्धि: विकास
मुख्यमंत्री के स्वागत में सजा टीकमगढ़ नगर

जिले को मिली मेडीकल काॅलेज की सौगात को टीकमगढ़ की जनता के लिये स्वर्णिम उपलब्धि बताते हुये मेडीकल काॅलेज के लिये संघर्षरत् रहे भाजपा नेता विकास यादव ने कहा है कि शुक्रवार 15 सितम्बर का दिन टीकमगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जायेगा क्योंकि इस दिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री टीकमगढ़ के हजारों लोगों की उपस्थिति में अब तक की सबसे बड़ी माँग मेडीकल काॅलेज का शिलान्यास भूमिपूजन करेंगे। श्री यादव ने आगे कहा कि विगत 4 जनवरी को टीकमगढ़ की सिद्धपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को 10 हजार लोगों के हस्ताक्षरित माँगपत्र सौंपकर टीकमगढ़ में मेडीकल काॅलेज की माँग की गई थी जिस पर उन्होंने मेडीकल काॅलेज की स्वीकृति का आश्वासन दिया था। क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ0 वीरेन्द्र कुमार एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश शासन को पत्र लिखे थे एवं जतारा विधायक हरीशंकर खटीक ने भी इस मुद्दे को प्रदेश की विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाया था। 15 सितम्बर के रूप में वह शुभ दिन आ गया है, जब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान टीकमगढ़ पधारकर इसका शिलान्यास भूमिपूजन करेंगे। उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम उपरान्त नगर में जन-दर्शन भी करेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel