Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

मेरे ऊपर लगाये गये आरोप निराधार: विकास

Follow

Published on: 02-08-2024

ऊपर लगाये गये आरोप निराधार: विकास यादवफर्म को भेजा कानूनी नोटिसदेश के प्रत्येक नागरिक के घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन का शुभारम्भ किया गया है। इसी योजना के तहत टीकमगढ़ जिले के 201 ग्राम में इन्वायरो इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा कार्य किया जा रहा है। मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा नेता विकास यादव को ज्ञात हुआ कि इस योजना में फर्म के कर्मचारियों और विभाग के अधिकारियों की सांठ-गांठ से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है तो इसकी शिकायत विकास यादव द्वारा पीएचई मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव से की गई। शिकायत सही पाई जाने पर फर्म से 16,90,630/- रूपये की वसूली की गई। लेकिन दोषी विभाग और फर्म के कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तब विकास यादव द्वारा इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई। शिकायत से घबरा कर फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर नीलेश सालूनिके द्वारा श्री यादव के विरूद्ध झूठी शिकायत कर रूपये मांगने के आरोप लगाये जिसकी जानकारी उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। शिकायत के बाद भाजपा नेता विकास यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से इन्वायरो इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड पर अपनी स्वच्छ छवि को धूमिल करने के लिये कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि मेरा पक्षकार टीकमगढ़ जिले का संभ्रान्त नागरिक होकर समाजसेवी भी है और भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत होकर शासन की जनहितैशी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है और हमेशा से समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। मेरा पक्षकार साफ-स्वच्छ छवि का व्यक्ति है। फर्म के द्वारा मेरे पक्षकार पर पांच लाख रूपये की राशि मांगने के झूठे आरोप लगाये हैं जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। अतः उपरोक्त सूचना पत्र के माध्यम से फर्म को सूचित किया जाता है कि सूचना पत्र प्राप्ति के पश्चात सूचना पत्र में दर्शित अवधि के भीतर मेरे पक्षकार के विरूद्ध की गई झूठी शिकायत का खण्डन समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित एवं प्रचारित करायें तथा मेरे पक्षकार से लिखित में क्षमा याचना करें और शासन की मंशानुरूप जो कार्य सौंपा गया है उसे शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करें अन्यथा मेरा पक्षकार आपके द्वारा किये गये कृत्य के लिये सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्यवाहियाँ प्रस्तावित करेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व फर्म का होगा। श्री यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी एक-एक योजना के प्रदेश में सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव, केन्द्रीयमंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीयमंत्री डाॅ0 वीरेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से लेकर टीकमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना सहित पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है। पार्टी कार्यकर्ता भ्रष्टाचारियों से न कभी डरा है, और न कभी डरेगा।भवदीयविकास यादव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel