Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मेला पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया —  अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 03-02-2024

मेला पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया —  अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

     माघ मेला-2024 मे पवित्र संगम घाट पर प्रतिदिन काफी संख्या मे श्रद्धालु त्रिवेणी की धारा मे डुबकी लगाते है। और मां गंगा की गोद में कल्पवास करते हैं कल्पवासियों की सुरक्षा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र मे समुचित पुलिस प्रबन्ध किये गये है एवं पुलिस बल द्वारा स्नानार्थियों/ कल्पवासियों की जान-माल की सुरक्षा हेतु निरन्तर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसी दौरान आज दिनांक 03.02.2024 को कल्पवासी क्षेत्र अरैल के पास दो छोटे बच्चे रोते हुये दिखाई पड़े जो अपनी कुटिया भटक(भूल)गए थे और नाम पता ठीक ढंग से नही बता पा रहे थे,भटक कर डीपीएस स्कूल कछार अरैल के पास पहुंच गए थे क्षेत्र भ्रमण के दौरान अरैल थाना प्रभारी मय हमराह के द्वारा तत्काल बच्चों को अपने संरक्षण मे लेकर कन्ट्रोल रूम को अवगत कराया गया। दोनो बच्चों का हुलिया(कपड़ा) पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से एनाउन्स कराया गया, पुलिस बल के प्रयास के फलस्वरूप बच्चों के परिजनो की खोज की गई और पहचान करा कर दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया परिवार जनों के द्वारा बताया गया कि मेला मे भ्रमण के दौरान बच्चे कही बिछुड़ गये थे जिनकी वे काफी देर से खोजबीन कर रहे थे। परिजनो द्वारा बच्चों  का नाम सत्यम ओझा पुत्र बृजेश ओझा उम्र 7 वर्ष निवासी आंबा कौधियारा प्रयागराज तथा अनुराग पटेल पुत्र सूर्य प्रकाश पटेल उम्र 8 वर्ष फत्तेपुर करछना प्रयागराज बताया गया | अपने बच्चों को पाकर परिजनों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की तथा पुलिस के कार्य की प्रशंसा भी की पुलिस उप महानिरीक्षक माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel